Published : Jan 22, 2020, 11:54 AM ISTUpdated : Jan 26, 2020, 09:22 AM IST
मुंबई. ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं, इसी बीच अभिषेक बच्चन ने एक ऐसा ट्वीट किया जिससे लोग हैरान हो गए हैं। कुछ ने उनसे सवाल पूछा कि आराध्या के साथ खेलने के लिए कोई भाई-बहन आने वाला है क्या। उन्होंने ट्विटर कर लिखा है,, 'दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है। जुड़े रहें!!' इसी पढ़कर लोग पूछ रहे हैं कि क्या पत्नी ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट है। पिता अमिताभ बच्चन की तरह अभिषेक भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स को अपडेट्स भी देते रहते हैं।
अभिषेक ने जैसे ही यह पोस्ट किया, उनके फैंस ने सरप्राइज जानने के लिए कई कॉमेंट्स किए। लोगों ने सेकंड बेबी, दूसरा बच्चा, आप पिता बनने वाले हैं, आराध्या को भाई मिलने वाला है, जैसे कॉमेंट किए हैं।
25
वहीं, कुछ लोगों ने अजीबोगरीब कमेंट्स भी किए। एक ने पूछा क्या सलमान खान घर आया है क्या। एक ने लिखा- डैडी सीएए एनआरसी के बारे में बोलने वाले है क्या। एक ने पूछा क्या फिल्मों से रिटायर हो रहे हो। एक ने कहा- लगता है इसने 10 ग्रैड पास कर ली है।
35
एक शख्स ने कमेंट किया - मंदबुध की ट्वीट समझ नहीं आ रही है। कोई हिंट दे दो भाई। एक ने लिखा- इसमें सरप्राइज की क्या बात है हमें पहले से पता है कि जो भी होगा फ्लॉप ही होगा। एक ने पूछा क्या आप पापा बनने वाले हैं। एक ने कहा- आराध्या को भाई मिलने वाला है?
45
बता दें कि अभिषेक ने मनमर्जियां में बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों को इम्प्रेस किया था। वह शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ अपना अगला प्रॉजेक्ट 'बॉब बिस्बास' का अनाउंसमेंट कर चुके हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर होगी।
55
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई थी। ऐश ने 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था। पिछले साल ऐश की एक फोटो वायरल हुई थी, इसके बाद से ही उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ रही है।