करीना कपूर का खुलासा, एक्ट्रेस का पहला क्रश सैफ अली खान नहीं बल्कि 'आशिकी' का ये एक्टर था

मुंबई. करीना कपूर खान ने रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के साथ छोटे पर्दे पर डेब्यू किया है। हाल ही में इस शो पर करीना ने अपने पहले क्रश के बारे में बात की। शो के दौरान होस्ट करण वाही ने करीना से उनके फर्स्ट क्रश के बारे में पूछा तो पहले एक्ट्रेस ने बताने से मना किया। लेकिन बाद में उन्होंने 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय का नाम लिया।

Asianet News Hindi | Published : Aug 28, 2019 5:38 AM IST

14
करीना कपूर का खुलासा, एक्ट्रेस का पहला क्रश सैफ अली खान नहीं बल्कि 'आशिकी' का ये एक्टर था
करीना ने बताया कि उन्होंने राहुल रॉय की फिल्म 'आशिकी' को 8 बार देखी थी। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इसे 1990 में रिलीज किया गया था। बता दें, इसमें राहुल रॉय के अलावा अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
24
करीना पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ पिछले दो महीनों से लंदन में छुट्टियां मना रही थीं। करीना छुट्टियों के साथ-साथ लंदन में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग को भी निपटा रही थीं। वही सैफ अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग कर रहे थे।
34
करीना ने हाल ही में रैंपवॉक में हिस्सा लिया था और अपनी अदाओं के जादू से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही थीं। इस शो में उनके अलावा बॉलीवुड की कई एक्ट्रसेस ने भी हिस्सा लिया था।
44
एक्ट्रेस फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के अलावा अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' में भी नजर आएंगी। बता दें, 'अंग्रेजी मीडियम' में करीना इरफान खान के साथ लीड रोल प्ले करेंगी।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos