बॉलीवुड से एक बार फिर आई बुरी खबर, नहीं रही धर्मेंद्र की ये हीरोइन, 86 साल की उम्र में हुआ निधन

Published : Jul 28, 2020, 04:09 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड से बुरी खबरे थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम को लेकर मीडिया में खबर आ रही है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इनमें 'मदर इंडिया', 'ललकार', 'कोहिनूर', 'उजाला', 'नया दौर', 'प्यासा', 'मिस्टर एक्स' और 'आंखें' जैसी मशहूर और सुपरहिट फिल्में शामिल थीं। उन्होंने गुरु दत्त धर्मेंद्र, किशोर कुमार और शम्मी कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया था। 

PREV
15
बॉलीवुड से एक बार फिर आई बुरी खबर, नहीं रही धर्मेंद्र की ये हीरोइन, 86 साल की उम्र में हुआ निधन

इन्होंने ट्वीट कर दी जानकारी 

गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे और एक्टर नासिर खान ने ट्वीट कर इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'गुजरे जमाने की एक्ट्रेस कुमकुम आंटी नहीं रहीं। वह 86 साल की थीं। बहुत सारी फिल्में, गाने और डांस उन पर फिल्माए गए थे। मेरे पिता जॉनी वॉकर के साथ भी उन्होंने बहुत सी फिल्में की थी।'

25

ये था असली नाम 

कुमकुम का असली नाम जैबुन्निसा था। उनका जन्म बिहार में साल 1934 में हुआ था। उनके पिता हुसैनाबाद के नवाब हुआ करते थे। कुमकुम ने सज्जाद अकबर खान से शादी की थी।

35

गुरु दत्त ने की थी कुमकुम की खोज 

कुमकुम को सबसे पहला ब्रेक मशहूर फिल्मकार और एक्टर गुरु दत्त ने अपनी फिल्म 'आर पार' के फेमस गाने 'कभी आर कभी पार' में दिया था। इसके बाद गुरु दत्त ने अपनी फेमस फिल्म 'प्यासा' में भी कुमकुम को एक छोटा रोल दिया था।
 

45

पहली भोजपुरी की हिरोइन थीं कुमकुम

भोजपुरी भाषा की पहली फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई 'गंगा मइया तोहे पियारी चढ़ाइबो' थी। इस फिल्म की हिरोइन कुमकुम ही थीं।
 

55

फोटो सोर्स- गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories