कभी एक दूसरे की शक्ल देखना भी नहीं थी पसंद, अब एक ही फ्रेम में नजर आईं देवरानी जेठानी

मुंबई. राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की रोका सेरेमनी का आयोजन शनिवार देर रात किया गया। इस सेरेमनी में पूरी कपूर खानदान शामिल हुआ। करीना कपूर के कजिन भाई और एक्टर अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ रोका किया। कपल जल्दी ही शादी के बंधन में बंधेगा। इस मौके से जुड़ी कई फोटोज सोशल मीडिया वायरल हो रही है। एक फोटो सामने आई हैं, जिसमें कपूर की बहू नीतू कपूर और बबीता कपूर आपस में घुल मिलकर बात करतीं नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो देवरानी-जेठानी यानी नीतू और बबीता के रिश्ते शुरू से ही ठीक नहीं रहे हैं। दोनों के बीच सालों से बातचीत बंद हैं। दोनों के बीच का झगड़ा इतना तगड़ा था कि नीतू सिंह करिश्मा की शादी में नहीं गई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2019 8:19 AM IST

18
कभी एक दूसरे की शक्ल देखना भी नहीं थी पसंद, अब एक ही फ्रेम में नजर आईं देवरानी जेठानी
कहा जाता है कि बबीता की बेटी करिश्मा और नीतू की बेटी रिद्धिमा के बीच मनमुटाव उनकी मांओं की वजह से हुआ है। नीतू और बबीता के बीच में बातचीत बंद थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती थीं। शायद इसी का असर उनके बच्चों पर भी हुआ। खबरों की मानें तो बचपन में तो दोनों बहनों के बीच रिलेशन अच्छे थे, लेकिन जैसे-जैसे ये बड़ी हुईं, इनके रिश्ते में खटास बढ़ती गई। वजह दोनों की मांओं के बीच अच्छे रिलेशन नहीं रहे। बड़े होते-होते हालात ये हो गए कि कहीं गलती से भी दोनों एक इवेंट में शामिल हों तो एक-दूसरे को नजरअंदाज कर देती थीं। दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों ने तब और जोर पकड़ा जब वे एक-दूसरे की शादी तक में शामिल नहीं हुईं।
28
भांजे की रोका सेरेमनी में बबीता और रणधीर कपूर।
38
भांजे अरमान को गले लगाती बबीता।
48
देवर की रोका सेरेमनी में मोबाइल के फोटो क्लिक करतीं श्वेता बच्चन।
58
कुणाल कपूर और डांस करते अरमान जैन।
68
ट्रेडिशनल लुक में करीना कपूर।
78
पति सैफ अली खान के साथ पोज देतीं करीना कपूर।
88
अरमान के मामा राजीव कपूर।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos