मौसम और इंसान जब मिलकर गलती करते हैं ना तो ये डिजास्टर होता है, कुछ ऐसे हैं Runway 34 के बेहतरीन डायलॉग्स

मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग मूवी 'रनवे 34' (Runway 34) का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 2015 में हुई एक सच्ची घटना से इंस्पायर्ड है। फिल्म की कहानी कैप्टन विक्रांत खन्ना पर बेस्ड है, जिनका रोल अजय देवगन ने निभाया है। वहीं रकुलप्रीत पायलट बनी हैं। करीब 2 मिनट के ट्रेलर में अजय देवगन और फिल्म की हीरोइन रकुलप्रीत मुश्किल घड़ी में भी अपने हौसले को नहीं खोते हैं। फिल्म में बताया गया है कि विक्रांत खन्ना की फ्लाइट जब टेकऑफ करती है तो उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ जाती है। इसके बाद उसमें सवार 150 लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। फिल्म बेहद गंभीर घटना पर बेस्ड है, इसलिए इसके डायालॉग भी उतने ही बेहतरीन हैं। सच्ची घटना पर बेस्ड है रनवे 34..

Asianet News Hindi | Published : Apr 12, 2022 8:16 AM IST / Updated: Apr 12 2022, 03:01 PM IST

18
मौसम और इंसान जब मिलकर गलती करते हैं ना तो ये डिजास्टर होता है, कुछ ऐसे हैं Runway 34 के बेहतरीन डायलॉग्स

बता दें कि रनवे 34 दो अलग-अलग घटनाओं को जोड़कर बनाई गई मूवी है। इनमें से पहली घटना अगस्त 2015 में दोहा से कोच्ची जाने वाली फ्लाइट की है। वहीं दूसरा मामला, ढाका से काठमांडू हवाई दुर्घटना से जुड़ा है। 

28

फिल्म में दिखाया गया है कि टेकऑफ के बाद विमान मुसीबत में फंस जाता है, लेकिन कैप्टन विक्रांत खन्ना फ्लाइट की ब्लाइंड लैंडिंग कराते हैं। इससे विमान और यात्री तो सुरक्षित बच जाते हैं लेकिन कैप्टन को ट्रायल का सामना करना पड़ता है। 

38

दरअसल, जब यह फ्लाइट कोच्चि एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसमें 4844 किलो एटीएफ (फ्यूल) था। खराब मौसम के चलते पायलट ने यहां 3 बार लैंडिंग की कोशिश की, जिसके चलते फ्यूल काफी कम रह गया। 

48

इसके बाद विमान को त्रिवेंद्रम के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यहां भी खराब मौसम के चलते पायलट ने लैंडिंग की कोशिश की लेकिन नहीं हो पाई। तब तक विमान में 1324 किलो फ्यूल बचा था। हालांकि, पायलट ने यहां भी 2 बार लैंडिंग की कोशिश की लेकिन असफल रहा। 

58

इसके बाद पायलट ने फ्लाइट की ब्लाइंड लैंडिंग करने का फैसला किया और विमान को रनवे पर बिना विजिबिलिटी के ही उतार दिया। हालांकि, इसमें किसी की जान नहीं गई लेकिन तब तक प्लेन में सिर्फ 349 किलो फ्यूल बचा था और इससे फ्लाइट 10 मिनट और हवा में रह सकती थी।  

68

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मूवी 2015 में दोहा-कोच्चि फ्लाइट की घटना से इंस्पायर्ड है। इस फ्लाइट में 141 यात्री और क्रू के 8 मेंबर सवार थे। कोच्चि में मौसम की गड़बड़ी के चलते फ्लाइट लैंड नहीं हो पा रही थी, जिसे बाद में त्रिवेंद्रम डायवर्ट कर दिया गया था। बाद में किसी तरह विमान की ब्लाइंड लैंडिंग हुई थी।

78

फिल्म में अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह के अलावा अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी ने भी अहम किरदार निभाए हैं। अमिताभ ने इसमें वकील का रोल निभाया है, जो कठघरे में अजय देवगन से सवाल पूछते हैं। 

88

फिल्म में पहली बार मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा मूवी में अंगीरा धर और आकांक्षा सिंह ने भी अहम रोल निभाए हैं। यह मूवी 29 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें :
KGF 2 से रनवे 34 तक, अप्रैल में रिलीज होंगी ये 10 बड़ी फिल्में, इन दो साउथ स्टार्स के बीच देखने मिलेगी टक्कर

Runway 34 Trailer: रोंगटे खड़े करने वाला है Ajay Devgn की फिल्म का ट्रेलर, चौंकाने वाला होगा सस्पेंस

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos