FLOP अक्षय कुमार की 14 डिजास्टर फ़िल्में, 3 तो ऐसी कि एक करोड़ रुपए तक नहीं कमा सकीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लगातार अपने फ़िल्मी करियर को लेकर चर्चा में हैं। फिर चाहे 2022 में बैक टू बैक चार फ्लॉप फ़िल्में (बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु') देना हो या फिर 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी से उनका अलग हो जाना या फिर हाल ही में फिल्ममेकर सुनील दर्शन द्वारा उनके बारे में यह खुलासा करना करना की कभी वे उनके साथ 100 फ़िल्में करने की इच्छा जताते थे। अक्षय कुमार को 2022 से पहले बीते कुछ सालों तक सफलता की गारंटी माना जाता रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि वे हमेशा सफलता की गारंटी नहीं रहे हैं। उन्होंने भी अपने करियर में कई डिजास्टर फ़िल्में दी हैं। आइए आपको बताते हैं अक्षय की ऐसी ही डिजास्टर फिल्मों के बारे में....

Gagan Gurjar | Published : Nov 19, 2022 6:43 PM IST

114
FLOP अक्षय कुमार की 14 डिजास्टर फ़िल्में, 3 तो ऐसी कि एक करोड़ रुपए तक नहीं कमा सकीं

1994 में रिलीज हुई 'इक्के पे इक्का' में अक्षय कुमार के साथ शांतिप्रिया की भी अहम भूमिका थी। राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 78.75 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

214

साल 2000 में अक्षय कुमार फिल्म 'खिलाड़ी 420' में नजर आए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपए कमाए थे। नीरज वोरा के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में अक्षय के अलावा महिमा चौधरी, अंतरा माली और सुधांशु पांडे की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

314

अक्षय कुमार, रवीना टंडन और अमरीश पुरी स्टारर 'पुलिस फोर्स : एन इनसाइड स्टोरी' 2004 में रिलीज हुई थी। दिलीप शुक्ला ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और फिल्म ने बॉक्स  ऑफिस पर महज 1.19 करोड़ रुपए कमाए थे।

414

मधुर भंडारकर के निर्देशन वाली 'आन : मैन एट वर्क' (2004) ने बॉक्स ऑफिस पर महज 9.26 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, सुनील शेट्टी, परेश रावल, इरफ़ान खान और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

514

अक्षय कुमार, श्रीदेवी और गुलशन ग्रोवर अभिनीत 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' का निर्देशन एस एम इकबाल ने किया था और 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26.75 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

614

2004 में अक्षय कुमार की 'हत्या : द मर्डर' नाम की फिल्म आई, जिसमें उनकी हीरोइन वर्षा उसगांवकर थीं।  कादर कश्मीरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 59.50 लाख रुपए पर सिमट गई थी।

714

अक्षय कुमार ने 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में अमिताभ बच्चन और बॉबी देओल के साथ काम किया। अनिल शर्मा के निर्देशन वाली यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11.56 करोड़ रुपए कमाए थे।

814

डायरेक्टर के. सुभाष की फिल्म 'इंसान' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 6.57 करोड़ रुपए कमाए थे। 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन, तुषार कपूर और ईशा देओल जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका थी।

914

2006 में अक्षय कुमार की फिल्म 'फैमिली : टाइज ऑफ़ ब्लड' रिलीज हुई और इस फिल्म ने लगभग 8.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। राजकुमार संतोषी के निर्देशन वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, भूमिका चावला और आर्यमान रामसे की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

1014

सुनील दर्शन के निर्देशन में बनी 'मेरे जीवन साथी' भी अक्षय कुमार के लिए अनलकी रही। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म  ने महज 2.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।फिल्म में करिश्मा कपूर और अमीषा पटेल जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका थी।

1114

नागेश कुकुनूर के निर्देशन वाली फिल्म '8X10 तस्वीर' ने लगभग 15.40 करोड़ रुपए कमाए थे। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार, आयशा टाकिया, शर्मिला टैगोर और जावेद जाफरी की अहम भूमिका थी। 

1214

2009 में अक्षय कुमार निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चांदनी चौक 2 चाइना' में दिखाई दिए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर महज 29.45 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और मिथुन चक्रवर्ती की भी अहम भूमिका थी।

1314

2012 में अक्षय कुमार डायरेक्टर शिरीष कुंदर की फिल्म 'जोकर' में नजर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर महज 20.22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा और श्रेयस तलपड़े की भी अहम भूमिका थी।

1414

अक्षय कुमार 2021 में फिल्म 'बेल बॉटम' में नजर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 32.09 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया था और इसमें अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता, वाणी कपूर और आदिल हुसैन की भी अहम भूमिका थी।

और पढ़ें...

TV के राम की भाभी थीं तबस्सुम, पोती करती है फिल्मों में काम, जानिए दिवंगत एक्ट्रेस की सुनी-अनसुनी बातें

FLOP अक्षय कुमार इस फिल्ममेकर संग करना चाहते थे 100 फ़िल्में, जानिए क्या है पूरा माजरा

'दीया और बाती...' की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोली- शादी के सवाल पर एक्टर ने की थी मारपीट

'हेरा फेरी 3' से अक्षय कुमार के बाहर होने से खुश नहीं सुनील शेट्टी, परेश रावल, डायरेक्टर ने भी दिया रिएक्शन

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos