शॉर्ट स्कर्ट में दिखी अक्षय की एक्ट्रेस तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक ने कहा, सांस ले ले बहन

Published : Dec 04, 2019, 01:54 PM ISTUpdated : Dec 05, 2019, 06:37 PM IST

मुंबई। अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हाल ही में एक चैट शो पर पहुंचीं। इस दौरान भूमि ने ब्लू कलर की शॉर्ट स्कर्ट और व्हाइट टॉप पहना था। भूमि की ड्रेस और उनका लुक देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। सवेरा नाम की एक यूजर ने भूमि पर कमेंट करते हुए कहा- 'सांस ले ले बहन।' वहीं स्वाति नाम की एक और यूजर ने लिखा- 'ये स्लिम दिखने की कोशिश में हैं।' बता दें कि भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आने वाली हैं।

PREV
15
शॉर्ट स्कर्ट में दिखी अक्षय की एक्ट्रेस तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक ने कहा, सांस ले ले बहन
भूमि पेडनेकर ने 4 साल पहले 2015 में 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में भूमि ने मोटी महिला का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया था और 85 किलो की हो गई थीं।
25
इसके बाद अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' आई थी। इस फिल्म में उनका लुक पहली फिल्म से एकदम डिफरेंट था। 'दम लगा के हईशा' की शूटिंग खत्म होने के बाद भूमि ने अपना वजन 27 किलो तक कम किया था।
35
एक इंटरव्यू के दौरान भूमि ने बताया था- 'मुझे 27 किलो वजन घटाने के लिए 3 साल लगे। लड़कों और लड़कियों का बॉडी मैकेनिज्म अलग होता है। लड़कों के लिए वजन घटाना या बढ़ाना आसान होता है, लेकिन मुझे ये काफी कठिन लगा।
45
भूमि के मुताबिक, मैंने फैट से फिट होने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट ली है। इसमें रिफाइंड शुगर, सैचुरेटेड फैट्स, गेहूं और चीज जैसी चीजें शामिल नहीं होती थीं। मेरे खाने में नट्स, बाजरा, ब्राउन राइस और प्रोटीन्स शामिल होते थे।
55
भूमि पेडनेकर ने अब तक दम लगाके हइशा, टॉयलेट एक प्रेमकथा, शुभ मंगल सावधान, सोन चिरैया, सांड की आंख और बाला जैसी फिल्मों में काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories