Published : Feb 09, 2020, 05:34 PM ISTUpdated : Feb 15, 2020, 10:24 AM IST
मुंबई. रविवार को बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। कोई एयरपोर्ट पर नजर आया तो कोई शॉपिंग करता दिखा। कुछ अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी दिखे। इसी बीच अक्षय कुमार पत्नी ट्विकंल खन्ना और बेटी नितारा के साथ शॉपिंग करते दिखे। मम्मी-पापा के साथ शॉपिंग करते समय अक्षय की 7 साल की बेटी नितारा बेहद खुश नजर आ रही थी। लेकिन जैसे ही नितारा ने देखा मीडिया फोटोग्राफर्स फोटोज क्लिक कर रहे हैं तो वो घबरा गई और उसके चेहरे का रंग उड़ गया।