विनोद खन्ना की मौत के 2 साल बाद बेटे का खुलासा, बताया पापा ने परिवार छोड़ क्यों लिया था संन्यास

मुंबई. अक्षय खन्ना की फिल्म 'सब कुशल मंगल' शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म से भोजपुरी एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा किशन और पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा प्रियांक शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 44 साल के अक्षय खन्ना के पास यूं तो फिल्मों के ऑफर कम ही है लेकिन वे फिर भी साल में एकाध फिल्म में तो नजर आ ही जाते हैं। बता दें कि अक्षय गुजरे जमाने के सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान अक्षय ने पिता विनोद खन्ना को लेकर बात की। उन्होंने आखिरकार बताया कि आखिर उनके पिता ने पत्नी और बच्चों को छोड़कर संन्यास क्यों लिया था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2020 7:25 AM IST / Updated: Jan 11 2020, 09:58 AM IST

17
विनोद खन्ना की मौत के 2 साल बाद बेटे का खुलासा, बताया पापा ने परिवार छोड़ क्यों लिया था संन्यास
बता दें कि विनोद खन्ना 1982 में सब कुछ छोड़कर ओशो की शरण में चले गए थे। उन्होंने अपने करियर के चरम पर संन्यास लिया था और करीब दस सालों तक इंडस्ट्री से दूरी रहे थे। अक्षय खन्ना ने बातचीत के दौरान बताया- 'संन्यास जीवन की दिशा बदल देने वाला फैसला होता है। मेरे पापा को जब लगा की उन्हें यह करना चाहिए तो उन्होंने यह किया। जब मैं पांच साल का था तब मैं यह बात नहीं समझ सकता था लेकिन अब मैं यह बात समझ सकता हूं।'
27
कहा जाता है कि लोगों का ओशो से मोहभंग हो गया था इसलिए विनोद खन्ना अपनी पुरानी जिंदगी में वापस आ गए थे इस सवाल पर अक्षय ने बताया कि जितना उन्होंने इस बारे में अपने पापा से बात की और समझा तो उनकी वापसी की यह वजह नहीं थी। दरअसल धर्म-संप्रदाय से मोह भंग हो गया था, जिसके बाद सभी को अपनी राह खोजनी पड़ी। उनके पिता भी उसी वक्त वापस आए। अगर ऐसा नहीं होता तो वे कभी भी वापस नहीं आते।
37
अक्षय के भाई राहुल खन्ना भी एक्टिंग करते हैं, लेकिन उन्हें अक्षय जितनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। अक्षय और उनके भाई राहुल खन्ना को देखकर लगता है कि अक्षय उम्र में उनसे बड़े हैं। लेकिन हकीकत ये है कि अक्षय खन्ना राहुल से 3 साल छोटे हैं।
47
दरअसल, अक्षय एक्टिंग में पहले आए और वो पॉपुलर भी ज्यादा हैं। अक्षय ने जहां, 1997 में करियर शुरू किया वहीं उनके बड़े भाई राहुल की डेब्यू फिल्म 1999 में आई फिल्म 'अर्थ' है।
57
अक्षय खन्ना ने 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान शादी न करने की वजह बताई थी। अक्षय के मुताबिक, मैं कमिटमेंट नहीं कर सकता और इसी वजह से मैं लंबे समय तक किसी एक रिलेशनशिप में नहीं रह सकता। अक्षय के मुताबिक, ज्यादातर लोगों को लंबे वक्त तक एक ही रिलेशनशिप में रहना अच्छा लगता है लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि जब मन करे एक रिलेशनशिप से दूसरी में जाने की फ्रीडम होनी चाहिए। अक्षय का मानना है कि दो लोगों को रिलेशनशिप में तभी तक रहना चाहिए, जब तक कि वो एक-दूसरे से खुश हों।
67
सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में अक्षय खन्ना ने करोड़पति शख्स के बेटे मानव मेहता का रोल प्ले किया था। दरअसल, इस फिल्म की प्लानिंग सुभाष घई ने 1995 में ही शुरू कर दी थी और तब यह फिल्म 'शिखर' नाम से बननी थी। यहां तक कि फिल्म का एक गाना 'करिये न कोई वादा किसी से' पहले ही रिकॉर्ड हो चुका था।
77
इस फिल्म में पहले शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित को कास्ट किया गया था। हालांकि इसी बीच उनकी फिल्म 'त्रिमूर्ति' फ्लॉप हो गई और इसके बाद सुभाष घई ने फिल्म की कास्ट बदलकर इसमें शाहरुख की जगह अक्षय खन्ना के अलावा अनिल कपूर और ऐश्वर्या को ले लिया।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos