शादी के 8 महीने बाद ही मां बन गई थीं आलिया भट्ट की सास, उम्र में बहू के मुकाबले 7 साल छोटी थीं

एंटरटेनमेंट डेस्क.आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर दिया है। वे अभी 29 साल की हैं और उनकी शादी को दो महीने का वक्त ही बीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया की सासू मां नीतू कपूर जब पहली बार मां बनी थीं, तब उनकी उम्र और भी कम थी।  इतना ही नहीं, वे भी शादी के महज 8 महीने बाद पहली बार मां बनी थीं। इस तरह रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर भी पहली बार बाप बनते वक्त उनकी तुलना में काफी छोटे थे। नीचे की स्लाइड्स में हम आपको बता रहे हैं नीतू किस उम्र में पहली बार माँ न बनी थीं और उनकी बेटी रिद्धिमा की उम्र पहली बार मां बनते वक्त क्या थी...

Gagan Gurjar | Published : Jun 27, 2022 10:04 AM IST

19
शादी के 8 महीने बाद ही मां बन गई थीं आलिया भट्ट की सास, उम्र में बहू के मुकाबले 7 साल छोटी थीं

नीतू कपूर ने 22 जनवरी 1980 को अभिनेता ऋषि कपूर से शादी की थी। उस वक्त  वे 22 साल की भी नहीं हुई थीं। 

29

8 जुलाई 1980 को नीतू ने बतौर मैरिड वुमन पहला और अपनी लाइफ का 22वां जन्मदिन मनाया था और इसके पौने दो महीने बाद उन्होंने 15 सितम्बर 1980 को पहली संतान के रूप में बेटी रिद्धिमा कपूर को जन्म दिया था।

39

उम्र के 23वें साल में नीतू कपूर दोबारा प्रेग्नेंट हुईं और 24वां जन्मदिन मनाने के दो महीने बाद 28 सितम्बर 1982 को  उन्होंने बेटे रणबीर कपूर को जन्म दिया था।

49

अब बात रणबीर कपूर और उनके पिता ऋषि कपूर की करें तो रणबीर 39 साल की उम्र में पहली बार पिता बन रहे हैं। जबकि ऋषि पहली बार पिता बनते वक्त 28 साल के थे। दूसरी बार पिता बनते समय ऋषि कपूर की उम्र 30 साल थी। 

59

अब बात ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की करते हैं, जो आलिया भट्ट की ननद हैं। जब 2006 में उनकी शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी, तब वे 26 साल की थीं।

69

रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी एक बेटी के पैरेंट्स हैं, जिसका नाम समारा है। रिद्धिमा ने शादी के 5 साल बाद 23 मार्च 2011 को समारा को जन्म दिया था। उस वक्त रिद्धिमा की उम्र 31 साल थी।

79

नीतू कपूर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन की मां और कियारा आडवाणी की सास के रोल में देखा जा रहा है। यह उनकी 9 साल बाद पर्दे पर वापसी है और पति ऋषि कपूर के निधन के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। 

89

राज मेहता के निर्देशन वाली 'जुग जुग जियो' में पहली बार नीतू कपूर के साथ काम कर रहे अनिल कपूर उनके पति के रोल में दिखाई दे रहे हैं।

99

बात रणबीर और आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट की करें तो दोनों साथ में अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन :  शिवा' में दिखाई देंगे, जो 9 सितम्बर 2022 को रिलीज होगी। आलिया की अपकमिंग फिल्मों में 'डार्लिंग', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' शामिल हैं। वहीं, रणबीर कपूर 'शमशेरा', लव रंजन के अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और 'एनिमल' में दिखाई देंगे।

और पढ़ें...

मां बनने वाली हैं 29 साल की आलिया भट्ट, शादी के दो महीने बाद फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

JUG JUGG JEEYO' ने दी 'द कश्मीर फाइल्स' को मात, इस साल अब तक की चौथी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर हिंदी फिल्म बनी

JUG JUGG JEEYO: लगातार 2 फ्लॉप के बाद क्या हैट्रिक लगाने से बचेंगे वरुण धवन? जानिए उनकी सभी 13 फिल्मों का हाल

59 साल के सुपरस्टार को ऑफर हुई इतनी बड़ी डील कि 2000 करोड़ कमाने वाली 'बाहुबली 2' भी रह गई बहुत पीछे

 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos