मुंबई. आलिया भट्ट स्टारर अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के टाइटल को लेकर कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। कांग्रेस एमएलए अमीन पटेल ने इस फिल्म के नाम को बदलने के लिए कहा है। उनका ये मानना है कि फिल्म के टाइटल में काठियावाड़ी नाम जुड़े ने इस शहर की इमेज पर असर पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो रिलीज से पहले ही अपने नाम को लेकर विवाद में फंस गई थीं और उन्हें अपना टाइटल दोबारा से बदलना पड़ा था। आइए जानते हैं...
शाहरुख खान, इरफान खान और लारा दत्ता स्टारर फिल्म 'बिल्लू बारबर' का टाइटल बाद में 'बिल्लू' कर दिया गया था। कई लोगों का कहना था कि फिल्म में बारबर यानि नाई शब्द का इस्तेमाल करने से एक कम्यूनिटी ने इसके टाइटल के खिलाफ आवाज उठाई थी। यही वजह थी कि फिल्म का नाम मेकर्स को 'बिल्लू' रखना पड़ा था।
210
हसीना पारकर- द क्वीन ऑफ मुंबईः हसीना
श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हसीना पारकर-द क्वीन ऑफ मुंबई: हसीना' दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना की जिंदगी पर बनी थी। फिल्म का टाइटल पहले 'द क्वीन ऑफ मुंबईः हसीना' था। मेकर्स चाहते थे कि ये फिल्म ना केवल मुंबई में बल्कि पूरे देश के लोगों के बीच फेमस हो इसलिए उन्होंने फिल्म का टाइटल 'हसीना पारकर' पर कर दिया था।
310
जजमेंटल है क्या- मेंटल है क्या
कंगना रनोट और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का टाइटल पहले 'मेंटल है क्या' था। हालांकि इस टाइटल पर साइकेट्रिक सोसाइटी ने निराशा जताई थी। उनका यह कहना था कि टाइटल में मेंटल का प्रयोग मेंटल इलनेस से परेशान लोगों का अपमान है।
410
लक्ष्मी- लक्ष्मी बॉम्ब
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी' का नाम पहले 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया था। जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ तो इसमें मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की की लव स्टोरी सामने आई थी, जिसके बाद लोगों ने इसे लव जिहाद एंगल से जोड़ दिया था और इसके टाइटल को लेकर विवाद होने लगा था। बाद में मेकर्स ने इसके टाइटल को बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया था। अक्षय कुमार की ये फिल्म साउथ की फिल्म 'कांचना' का हिंदी रिमेक थी।
510
लव-यात्री- लव-रात्रि
सलमान खान के बहनोई की डेब्यू फिल्म 'लव-रात्रि' का नाम भी काफी चर्चा में रहा था। लोगों का मानना था कि फिल्म का टाइटल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, इसलिए इसे बाद में बदलकर 'लव-रात्रि' से 'लव-यात्रि' कर दिया गया था।
610
पदमावती- पद्मावत
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' का नाम भी पहले पदमावती रखा गया था। फिल्म के टाइटल को सेकर करणी सेना ने खूब विरोध किया था, जिसके बाद मेकर्स ने मूवी के टाइटल को बदलकर 'पद्मावत' रख दिया था। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन्स को भी बदला गया था।
710
आर राजकुमार- रैंबो राजकुमार
वहीं, इसी फेहरिश्त में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'आर राजकुमार' भी शामिल हैं। पहले इसका नाम 'रैंबो राजकुमार' रखा गया था। विवादों के चलते इस फिल्म का टाइटल भी मेकर्स को बदलना पड़ा था। इस टाइटल को मेकर्स ने लीगल पचड़ों में ना फंसने की वजह से बदला था, क्योंकि हॉलीवुड फिल्म 'रैंबो' का पहले से इस नाम पर कॉपीराइट है।
810
गोलियों की रासलीलाः राम-लीला- रामलीला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीलाः राम-लीला- रामलीला' का नाम पहले 'रामलीला' रखा गया था। इस टाइटल पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद मेकर्स ने इसे बदलकर 'गोलियों की रासलीलाः राम-लीला' कर दिया था।
910
टोटल सियापा- अमन की आशा
'टोटल सियापा' में यामी गौतम ने 'आशा' और अली जफर ने 'अमन' का किरदार निभाया था। इन दोनों किरदारों पर ही फिल्म का टाइटल पहले 'अमन की आशा' रखा गया था। इस नाम को पहले ही पाकिस्तान के जागरण ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ले चुके थे। इसलिए मेकर्स ने कॉपीराइट के पचड़ों में ना पड़ने की वजह से फिल्म का टाइटल बदल दिया था।
1010
मद्रास कैफे- जाफना
जॉन अब्राहम और नर्गिस फाखरी स्टारर फिल्म 'मद्रास कैफे' का नाम पहले 'जाफना' रखा गया था। इस फिल्म में कई पॉलिटिकल पार्टीज को नेगेटिव तरीके से दिखाया गया था। इसको बैन करने के लिए कहा गया था। 'जाफना' श्रीलंका का एक शहर है और फिल्म का टाइटल 'जाफना' होने के बाद वहां की सरकार इस पर काफी नाराज हुई थी। बाद में मेकर्स ने इसे बदलकर 'मद्रास कैफे' कर दिया था।