मामा अभिषेक के बाद मां को काम के लिए किया गया ट्रोल तो बेटी नव्या नवेली ने दिया करारा जवाब

मुंबई. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों में चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना प्रोजेक्ट नवेली लॉन्च किया है। ये ऑर्गेनाइजेशन जेंडर इक्वैलिटी को प्रमोट करता है। नव्या के एक पोस्ट पर एक महिला ने उनकी मां श्वेता नंदा पर कॉमेंट किया, जिसका नव्या ने जबरदस्त जवाब दिया है। इससे पहले नव्या के मामा अभिषेक बच्चन को भी काम के लिए ही ट्रोल किया गया था।

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2021 5:01 AM IST

16
मामा अभिषेक के बाद मां को काम के लिए किया गया ट्रोल तो बेटी नव्या नवेली ने दिया करारा जवाब

नव्या ने वोगइंडिया के पोस्ट में इंटरव्यू की कुछ लाइन्स का जिक्र किया है। उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार में महिलाओं को काम करते देखकर बड़ी हुई हैं। उनकी नानी, मां, बुआ सभी काम करने वाली हैं। 
 

26

इस पोस्ट में नव्या ने आर्थिक स्वतंत्रता और शिक्षा की बात की थी। यह पोस्ट उनके प्रोजेक्ट नवेली से जुड़ा था। इस पर एक महिला ने कॉमेंट किया था, उसकी मां क्या करती हैं? Lol। इस पर नव्या ने करारा जवाब दिया था, वह एक ऑथर, राइटर, डिजाइनर, वाइफ और मां हैं।
 

36

इसके साथ ही नव्या ने एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'एक मां और पत्नी होना फुलटाइम जॉब है, जो महिलाएं होममेकर्स हैं कृपया उनको छोटा ना समझें।' 
 

46

'एक जनरेशन की परवरिश में उनकी भूमिका काफी अहम है, उम्मीद करती हूं वो उनके योगदान को सपोर्ट करेगी बजाय बर्बाद करने के।'
 

56

इसके अलावा नव्या के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में लंबे समय से कयास लग रहे हैं। हालांकि, वो फिल्म लाइन में नहीं आना चाहतीं। 

66

नव्या ने अमेरिका की फोर्डहम यूनिवर्सिटी से डिजिटल टेक्नॉलजी और यूएक्स डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है। वो अपना फैमिली बिजनेस संभालना चाहती हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos