मांग टीका, झुमके, नथ और साड़ी में अमिताभ को देख आगबबूला हो गई थीं जया, फिर किया था ये

Published : May 22, 2020, 05:02 PM ISTUpdated : May 24, 2020, 10:04 AM IST

मुंबई. अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म लावारिस को 39 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर प्रकाश मेहरा की ये फिल्म 22 मई, 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म में बिग बी के साथ जीनत अमान, अमजद खान, रंजीत लीड स्टार्स थे। इस फिल्म का एक गाना मेरे अंगने में.. खूब पॉपुलर हुआ था। ये बात और है कि इस गाने में अमिताभ का लुक देख पत्नी जया बच्चन आगबबूला हो गई थी और थिएटर छोड़कर बाहर निकल गई थी। बात आज की  करे तोलॉकडाउन की वजह से जया दिल्ली में ही फंसी है और बिग बी मुंबई में हैं। 

PREV
15
मांग टीका, झुमके, नथ और साड़ी में अमिताभ को देख आगबबूला हो गई थीं जया, फिर किया था ये

जब फिल्म लावारिस आई थी उस वक्त अमिताभ बच्चन का दौर था। उस दौरान ज्यादातर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बिग बी भी आंख बंद करके पैसा लगा रहे हैं। फिल्म ने उस दौरान 9 करोड़ रुपए की कमाई थी, आज की बात करें तो ये आंकड़ा 166 करोड़ रुपए के लगभग हैं। 

25

फिल्म का गाना मेरे अंगने में.. ने फिल्म में जान डाल दी थी। ये गाना खूब हिट हुआ था। इस गाने में अमिताभ मांग टीका, बड़े-बड़े झुमके, नथ और साड़ी पहने नजर आए थे। गाने में महिला के अलग-अलग गेटअप में नजर आए थे। 

35

सौम्य बंदोपाध्याय ने अपनी किताब 'अमिताभ बच्चन' में बताया- थियेटर में इस फिल्म का प्रिव्यू देखते समय जया बच्चन गुस्से से बाहर निकल गई थीं। उन्हें ये गीत और उसके साथ के सीन बहुत अश्लील लगे थे। इसी अश्लीलता और गीत के बोल बाद में इतने फेमस हुए कि अमिताभ के स्टेज शो में ये गाना आकर्षण का केंद्र बन गया था। सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी ये खूब पॉपुलर हुआ।

45

हालांकि, इस गाने की वजह से बिग बी खूब आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। सालों तक लोगों ने उनका इस गाने की वजह से खूब मजाक भी उड़ाया था। चुनाव के समय इलाहाबाद की गलियों में पोस्टर लगाकर विरोधी पार्टी के नेता उनका मजाक उड़ाते थे।  दरअसल, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दोस्त राजीव गांधी के कहने पर वे राजनीति में आए थे और 1984 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतरे थे। 

55

फिल्म के एक सीन में जीनत अमान के साथ अमिताभ बच्चन।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories