किसी ने हिप, किसी ने स्माइल का, ये हैं वो सेलेब्स जिन्होंने कराया है अपनी बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस

मुंबई. बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध वाली तो है ही साथ ही इसके किस्से भी मजेदार हैं, जो कि अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। बी-टाउन में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवा रखा है। आज हम उन स्टार्स के बारे में बताएंगे कि किस स्टार ने अपने किस पार्ट का इंश्योरेंस करवा रखा है। बॉडी पार्ट्स के इंश्योरेंस की बात सुनकर हर किसी को हैरानी तो होगी ही मगर ये बात सच है तो आइए जानते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2021 8:08 AM IST

15
किसी ने हिप, किसी ने स्माइल का, ये हैं वो सेलेब्स जिन्होंने कराया है अपनी बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अब हॉलीवुड में भी अपने जलवे बिखेर रही हैं। प्रियंका की एक्टिंग की तारीफ तो होती है साथ ही उनकी पर्सनैलिटी के भी लोग दीवाने हैं। उनकी मुस्काव लोगों को दिल जीत लेती है। इस बात को शायद देसी गर्ल भी अच्छे से जानती हैं, इसलिए तो उन्होंने अपनी प्यारी सी मुस्कान का ही इंश्योंरेंस करवा लिया है। 

25

जॉन अब्राहम

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस और बॉडी से धूम मचाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी हिप का इंश्योरेंस करवा रखा है। बता दें कि ये इंश्योरेंस उन्होंने फिल्म 'दोस्ताना' के रिलीज के बाद करवाया था। इसके लिए उन्होंने पूरे 10 करोड़ रुपए भी खर्च किए थे। 
 

35

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं ही साथ ही उनकी पर्सनालिटी भी जादू कर जाती है। इसके साथ ही लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हैं। सभी उनकी आवाज सुनना पसंद करते हैं। ये ही वजह है कि उन्होंने अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवा लिया है।

45

लता मंगेशकर

बॉलीवुड की स्वर कोकिला कही जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर की आवाज की तो पूरी दुनिया दीवानी है। उन्होंने बहुत सी भाषाओं में गाने गाए हैं और उनके हर गानों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज को इंश्योरेंस करवाया है। 

55

मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की फिल्म 'मर्डर' में अपने हुस्न का जादू हर किसी पर चलाने वाली मल्लिका शेरावत ने अपने पूरे शरीर का 50 करोड़ का इंश्योरेंस करवाया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos