पहली बार बहन के साथ नजर आए अनिल कपूर और उनके भाई, इस खास मौके पर सभी के चेहरे पर थी खुशी

Published : Feb 07, 2020, 12:06 PM ISTUpdated : Feb 10, 2020, 09:58 AM IST

मुंबई. गुरुवार को अनिल कपूर और उनकी पूरी फैमिली एक ही फ्रेम में नजर आईं। दरअसल, मुंबई के चौक का नाम अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर के नाम पर रखा गया है और जिसका उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस चौक का उद्टाघन अनिल कपूर की बहन रीना कपूर मारवाह ने किया। ये पहला चौका था जब अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर पहली बार अपनी बहन रीना के साथ एक ही फ्रेम में नजर आए। 

PREV
17
पहली बार बहन के साथ नजर आए अनिल कपूर और उनके भाई, इस खास मौके पर सभी के चेहरे पर थी खुशी
दादा के नाम पर रखे गए चौक के उद्घाटन अवसर पर जाह्नवी कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, रिया कपूर विशेष रूप से मौजूद थे। जाह्नवी ने इस मौके पर लाइट ब्लू कलर का सलवार सूट कैरी किया था। वे सिम्पल लुक में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
27
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फंक्शन की फोटोज शेयर कर अपने दादा को याद कर इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा- 'वह मेरी दादी के साथ इस शहर में आया थे, न जाने भविष्य में उनके लिए क्या रखा था। वे शायद इस उद्योग के लिए एक बाहरी व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने मुगल ए आजम में सहायक होने से लेकर अपने बच्चों और पोते-पोतियों तक अपनी विरासत और अपने परिवार के नाम के आगे प्रोडक्शन जारी रखने के लिए काम किया। चेंबूर के सभी लोगों का धन्यवाद इस चौक को एक वास्तविकता बनाएं रखने के लिए ... हमारे परिवार ने आप सभी का मनोरंजन करने का प्रयास किया क्योंकि मेरे पिता ने इस पेशे को अपना बनाया था, आज हमने इसे प्राप्त किया हैं और हां शायद हमारे पास एक उपनाम है जो जाना जाता है, लेकिन हमारे परिवार के लिए यह मुंबई में मेरे दादाजी सुरिंदर कपूर की भव्यता के साथ शुरू हुआ'।
37
अनिल कपूर की बहन रीना कपूर ने पिता के नाम पर रखे गए चौक का शुभारंभ किया।
47
सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस फंक्शन के फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा- 'मेरे दादा सुरिंदर कपूर के नाम पर चौक का अनावरण किया गया। मेरे अद्भुत प्यार और पागल परिवार के साथ। लव यू ऑल .. आप में से कुछ याद किया ...'
57
इवेंट में हर पल पापा बोनी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर।
67
अनिल कपूर बहन रीना के साथ हंसी-मजाक करते हुए।
77
सुरिंदर कपूर के नाम पर रखे गए चौक का उद्घाटन मौके पर पूरी कपूर फैमिली एक ही फ्रेम में नजर आईं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories