अरबाज की गर्लफ्रेंड ऊंट पर क्या बैठी लोग उड़ाने लगे मजाक, कमेंट्स क्या कर रहे वो भी पढ़ लीजिए

मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को तलाक देने के बाद अरबाज खान (Arbaaz Khan) लंबे समय से इटैलियन मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी (Georgia Andriani) को डेट कर रहे हैं। जॉर्जिया का एक बोल्ड फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिकिनी पहने ऊंट की सवारी करती नजर आ रही हैं। जॉर्जिया ने खुद सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो व्हाइट कलर की बिकिनी में ऊंट पर बैठी दिख रही हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 21, 2021 12:49 PM IST / Updated: Jan 21 2021, 06:30 PM IST

19
अरबाज की गर्लफ्रेंड ऊंट पर क्या बैठी लोग उड़ाने लगे मजाक, कमेंट्स क्या कर रहे वो भी पढ़ लीजिए

एक शख्स ने जॉर्जिया की फोटो देखकर लिखा- रेगिस्तान अब पहले से ज्यादा गर्म हो चुका है। वहीं एक और शख्स ने कहा- बिकिनी पहन ऊंट की सवारी कौन करता है भाई। न्यूडिटी हर जगह है। एक और यूजर ने लिखा- ऊंट पर स्विमिंग कॉस्ट्यूम, कोई सेंस ही नहीं। 
 

29

एक शख्स ने कहा- ये रेगिस्तान है, कोई बीच नहीं। वहीं एक शख्स बोला- ये सब देखकर मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही है। एक शख्स ने कहा- इनसे ज्यादा कपड़े और वेल ड्रेस्ड तो ऊंट है। 

39

बता दें कि जॉर्जिया इटैलियन मॉडल हैं। उनका होमटाउन मिलान है। मॉडल होने के साथ ही वो बेहतरीन डांसर भी हैं। अरबाज ने उन्हें बॉलीवुड में एंट्री लेने में मदद की। 

49

जॉर्जिया 2017 में आई फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में एक डांस नंबर कर चुकी हैं। जॉर्जिया मुंबई में अरबाज द्वारा गिफ्ट किए फ्लैट में रहती हैं।

59

अरबाज खान के साथ अपना नाम जुड़ने पर जॉर्जिया ने कहा था- बॉलीवुड के किसी भी पॉपुलर शख्स के साथ जुड़ने पर इस तरह की अफवाहें आना लाजिमी है। जब हम किसी पॉपुलर शख्स के साथ फ्रेंडशिप करते हैं तो उसके साथ मिलने वाले फेम को भी कुबूल करना पड़ता है। मुझे शादी की अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

69

जॉर्जिया अरबाज खान से 22 साल छोटी हैं। अरबाज जहां, 52 साल के हो चुके हैं, वहीं जॉर्जिया अभी 30 साल की हैं। मलाइका से डिवोर्स के बाद अरबाज खान ने खुद ये कबूला था कि उनकी लाइफ में किसी खास ने एंट्री ली है। बता दें कि अरबाज और मलाइका ने 2016 में अपना सेपेरेशन अनाउंस किया था। इसके बाद मई 2017 में दोनों ने तलाक फाइल कर दिया था।

79

जॉर्जिया एंड्रियानी के मुताबिक वो भले ही इटली की रहने वाली हैं लेकिन भारत में उन्हें अपना नया घर मिल गया है। उनके मुताबिक हो सकता है वो जल्द ही मुंबई में ही सदा के लिए बस जाएं।
 

89

जॉर्जिया ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए कहा था- मैंने बजरंगपुर नाम की एक फिल्म साइन की है। इसमें मेरे साथ तिग्मांशु धुलिया, संजय मिश्रा और श्रेयस तलपड़े भी हैं। इसकी शूटिंग अप्रैल में हैदराबाद में शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

99

वैसे, जॉर्जिया भले ही अरबाज खान की गर्लफ्रेंड हों, लेकिन वो सलमान खान की बड़ी फैन हैं। उनके मुताबिक वो सलमान की हर अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार करती हैं। मैंने प्यार किया, दबंग और सुल्तान उनकी कुछ फेवरेट फिल्में हैं, जिनमें सलमान खान ने काम किया है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos