छोटी बहन के साथ टॉवेल में दिखे Salman तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक बोला- ये क्या हो गया भाई को

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) लाडली बहन अर्पिता (Arpita) के बेहद करीब हैं। दोनों आपस में क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं। यहां तक कि सलमान अपनी छोटी बहन की आंख में आंसू बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। सलमान और अर्पिता की बॉन्डिंग को दिखाती एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, ये फोटो करीब 7 साल पुरानी और तब की है, जब अर्पिता की शादी हुई थी। इस फोटो में सलमान खान छोटी बहन अर्पिता के साथ टॉवेल में फोटो खिंचाते नजर आ रहे हैं। वहीं अर्पिता क्रीम कलर के डिजाइनर लहंगे में बिन मेकअप मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। भाई-बहन की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2021 9:06 AM IST

110
छोटी बहन के साथ टॉवेल में दिखे Salman तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक बोला- ये क्या हो गया भाई को

इस फोटो को शेयर करते हुए अर्पिता ने लिखा- बेहद प्यारी यादें। वहीं फोटो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या हो गया भाई को। वहीं एक और शख्स ने कहा- तोंद। एक अन्य शख्स ने कमेंट करते हुए कहा- 6 पैक्स गायब हो गए। 

210

बता दें कि ये तस्वीर अर्पिता की शादी के दौरान की है। अर्पिता ने नवंबर, 2014 में आयुष शर्मा के साथ शादी की थी। दोनों की शादी हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलैस में हुई थी। इसके बाद रिसेप्शन 21 नवंबर को होटल ताल लैंड्स में खान परिवार की ओर से दिया गया था। 

310

अर्पिता के रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, करन जौहर, सानिया मिर्जा, कैटरीना कैफ सहित बॉलीवुड, राजनीति और बिजनेस वर्ल्ड की कई हस्तियों ने शिरकत की थी।

410

अर्पिता और आयुष की पहली मुलाकात 2013 में एक पार्टी में हुई थी। दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। आयुष को अर्पिता से पहली नजर में प्यार हो गया था। कई बार मिलने के बाद आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी के दौरान सबके सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। 
 

510

ये अर्पिता के लिए सबसे खास लम्हा था। अर्पिता की हां के बाद दोनों की फैमिली आपस में मिली और इनकी शादी फिक्स हो गई थी। बता दें कि आयुष शर्मा एक बिजनेसमैन हैं और वे राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अनिल शर्मा हिमाचल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उनके दादा सुखराम शर्मा राजनीतिक गलियारों का जाना-पहचाना नाम रहा है। सुखराम यूपीए सरकार में केंद्रीय संचार मंत्री (1996) भी रह चुके हैं। 

610

अर्पिता, सलीम खान की गोद ली बेटी हैं। दरअसल, अर्पिता को सलीम खान ने 1981 में गोद लिया था। हुआ कुछ यूं था कि सलीम को पत्नी के साथ रोज सुबह घूमने जाने की आदत थी। एक दिन वह जब सैर से वापस आ रहे थे तब उन्होंने देखा कि एक औरत सड़क किनारे मरी पड़ी है और उसके पास एक छोटी सी बच्ची बैठकर रो रही है। 

710

उस बच्ची को देखकर सलीम खान का दिल पसीज गया और वह उसे अपने साथ अपने घर ले आए। बाद में उन्होंने और उनकी दूसरी पत्नी हेलन ने मिलकर उसे गोद ले किया। उस वक्त सलीम खान के साथ इंदौर के होल्कर कॉलेज में उनके साथी रहे शरद जोशी भी मौजूद थे। तब सलीम ने शरद जोशी से बेटी का नाम रखने को कहा। इस पर शरद जोशी ने कहा कि यह बच्ची आपको अर्पित हुई है इसलिए इसका नाम 'अर्पिता' होना चाहिए।

810

5 भाई-बहनों में अर्पिता खान सबसे छोटी है। सलीम खान के बच्चों में सबसे बड़े हैं सलमान खान, फिर अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा खान और सबसे छोटी हैं अर्पिता। अर्पिता ने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री ली है। वर्तमान में मुंबई में बतौर आर्किटेक्ट वो एक इंटीरियर डिजाइनिंग फर्म में काम कर रही हैं।

910

अर्पिता और आयुष के प्यारे-प्यारे दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आहिल जबकि बेटी का आयत है। आयत का जन्म मामा सलमान खान के जन्मदिन यानी 27 दिसंबर, 201 को हुआ था।
 

1010

बहन अर्पिता की शादी के दौरान सलमान, अरबाज और सोहेल खान।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos