Aryan Khan Drug Case:ये हैं वो 7 लोग, जिन्होंने किंग खान की मन्नत को पूरा करने के लिए लगा दिया जी-जान

Published : Oct 28, 2021, 07:16 PM ISTUpdated : Oct 28, 2021, 08:00 PM IST

मुंबई। शाहरूख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान को ड्रग केस (Aryan Khan Drug Case) में आखिरकार जमानत (bail)मिल ही गई। आर्यन खान ड्रग केस में देश के सबसे महंगे वकील और लॉ फर्म हायर किए गए थे। बीस दिनों तक जेल में काटे आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए देश के इन दिग्गज वकीलों ने जी- जान लगा दी थी। कई दिनों तक सुनवाई के बाद बांबे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दे दी। आर्यन खान आर्थर रोड जेल में है। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने आर्यन को 26 दिन बाद तीसरी कोशिश के बाद बेल दी है। इससे पहले सेशंस कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज की थी। आईए जानते हैं कौन हैं ये दिग्गज सात वकीलों की टीम जो एक जमानत के लिए जी-जान लगा दिए थे।

PREV
18
Aryan Khan Drug Case:ये हैं वो 7 लोग, जिन्होंने किंग खान की मन्नत को पूरा करने के लिए लगा दिया जी-जान

मुकुल रोहतगी: मुकुल रोहतगी (Mukul Rohtagi) देश के अटॉर्नी जनरल (Attorney General)रह चुके हैं। 2014 से 2017 तक देश के 14वें अटॉर्नी जनरल रहे। मुकुल रोहतगी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्‍ठ और दिग्‍गज वकील हैं। रोहतगी के पिता अवध बिहारी रोहतगी भी दिल्‍ली हाई कोर्ट के जज थे। मुकुल रोहतगी ने साल 2002 के गुजरात दंगों में राज्‍य सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बचाव किया था। 2002 के दंगों को फर्जी एनकाउंटर के आरोपों को लेकर उन्‍होंने राज्‍य सरकार की अदालत में पैरवी की। इसके अलावा वह ‘बेस्‍ट बेकरी’ और ‘जाहिरा शेख केस’ भी लड़ चुके हैं। 

28

सतीश मानशिंदे: बालीवुड के संकट मोचक कहे जाने वाले सतीश मानशिंदे (Satish Manshinde)देश के सबसे महंगे वकीलों में एक हैं। वह अभी कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के ड्रग केस में पैरवी कर रहे थे। इसके पहले वह संजय दत्त का 1993 का मुंबई बम ब्लास्ट केस भी लड़ चुके हैं। सलमान खान के काले हिरण केस में भी इन्होंने पैरवी कर जमानत दिलवाई थी। 

38

अमित देसाई: बालीवुड के चहेते वकील अमित देसाई (Amit Desai)भी देश के दिग्गज वकील हैं। 2002 में सलमान खान को हिट एंड रन केस में जमानत तो दिलवाया ही था, उनको बरी भी अमित देसाई ने ही कराया था। उनको भी अपने बेटे आर्यन खान के केस में शाहरूख खान ने हायर किया था। 

48

रुबी सिंह आहूजा: देश की दिग्गज एडवोकेट में गिनती होती है। प्रतिष्ठित लॉ फर्म करंजवाला एंड कंपनी से जुड़ी हुई हैं। देश के कई चर्चित केस में वह (Ruby Singh Ahuja) हिस्सा रह चुकी हैं। चैंबर्स रिसर्च में उनको एशिया-पैसिफिक 2021 के लिए बैंड वन की रैंकिंग की गई थी।

58

संदीप कपूर: करंजवाला एंड कंपनी के सीनियर पार्टनर संदीप कपूर (Sandeep Kapur)लॉयर्स वर्ल्ड में देश का एक जाना पहचाना नाम है। कई अहम केस लड़ चुके हैं। मुकुल रोहतगी के पैनल में आर्यन खान केस की पैरवी में यह भी रहे। कपूर वाइट कॉलर क्राइम के मास्टर वकील हैं। 

68

आनंद‍िनी फर्नांड‍िस: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती का केस लड़ने वाली वकीलों में आनंदिनी फर्नांडिस (Anandini Fernandez)भी शामिल थीं। वह मुंबई-महाराष्ट्र की जानी मानी अधिवक्ता हैं। 

78

करंजावाला एंड कंपनी: यह देश की एक जानी मानी लॉ फर्म है। इसे रायन करंजावाला (Rayan Karanjawala)ने अपनी पत्नी माणिक के साथ करंजावाला एंड कंपनी (Karanjawala & Co.)की स्थापना की थी। करंजावाला के अंतरराष्ट्रीय मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक, अंबानी, टाटा और वाडिया के साथ-साथ पूर्व प्रधान मंत्री वी.पी. सिंह के साथ भी अच्छे संबध रहे हैं। दिग्गज अधिवक्ता रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली से भी उनकी घनिष्ठ मित्रता थी। अरुण जेटली से उनकी मुलाकात कॉलेज में हुई थी। हालांकि, करंजावाला खुद भी यौन उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप झेल चुके है। 2013 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया था। यौन उत्पीड़न के एक मामले में उन्होंने पत्रकार तरुण तेजपाल का भी केस लड़ा था।

88

एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए क्रूज पर से अरेस्ट किया था आर्यन को

आर्यन खान (Aryan Khan) 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे। जेल में आर्यन को कैदी नंबर 956 मिला था। NCB की स्पेशल कोर्ट ने बीते गुरुवार को आर्यन की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। आर्यन, उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट समेत सभी 8 आरोपी 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई के क्रूज कार्डेलिया से पकड़ा था।

ये भी पढ़े -

Aryan Khan Drug Case: आर्यन के पास अब सिर्फ 2 दिन, नहीं हुई जमानत तो SRK के बेटे की 15 रातें गुजरेंगी जेल में

3 साल तक फिल्मों के सूखे के बाद Shahrukh Khan को मिली थीं दो फिल्में, Aryan की गिरफ्तारी ने लगाया ब्रेक

Mohabbatein @ 21: कर्ज में डूबे Amitabh Bachchan की बदतर हो गई थी जिंदगी फिर बहू की फिल्म ने बदली किस्म

Recommended Stories