जिस बोल्ड ड्रेस को पहन प्रियंका की उड़ी थी खिल्ली अब वैसा ही गाउन पहन नजर आई अक्षय की एक्ट्रेस

Published : Feb 22, 2020, 02:00 PM ISTUpdated : Feb 28, 2020, 10:14 AM IST

मुंबई. अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' में काम करने वाली भूमि पेडनेकर हाल ही एक अवॉर्ड इवेंट में नजर आईं थी। इस इवेंट में भूमि बेहद बोल्ड ड्रेस में दिखीं। उनकी ड्रेस की तुलना प्रियंका चोपड़ा द्वारा ग्रैमी अवॉर्ड में पहनी गई गाउन से की जा रही है। सोशल मीडिया पर जहां बोल्ड ड्रेस की वजह से प्रियंका की खूब खिल्ली उड़ी थी वहीं, अब भूमि का भी खूब मजाक बनाया जा रहा है। 

PREV
17
जिस बोल्ड ड्रेस को पहन प्रियंका की उड़ी थी खिल्ली अब वैसा ही गाउन पहन नजर आई अक्षय की एक्ट्रेस
भूमि की फोटोज देख लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कहा करियर बनाने के चक्कर में कपड़े छोटे होते जा रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- सारी हीरोइनों को अब कपड़ें उतारने का शौक चढ़ गया है।
27
सिर्फ गाउन पर ही नहीं बल्कि भूमि की हेयर स्टाइल को लेकर भी लोग कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया- लगता है कंघी करना भूल गई। एक ने भूमि को सलाह दी कि उन्हें लिप्स सर्जरी करवा लेना चाहिए।
37
एक ने कमेंट करते हुए लिखा- इसने तो प्रियंका चोपड़ा को कॉपी कर लिया।
47
एक अन्य ने लिखा- चलो भाई ये भी प्रियंका के साथ -साथ। एक बोला- इसे अपने बॉडी टाइम को समझने की जरूरत है।
57
बता दें कि लॉस एंजेलिस में 62वां ग्रैमी अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा बेहद बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंची थी। उनकी इस ड्रेस को देखकर फंक्शन में मौजूद हर कोई दंग रह गया था। इतना ही नहीं इस ड्रेस को लेकर प्रियंका का सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक उड़ा था।
67
बता दें कि प्रियंका ने राल्‍फ एंड रूसो की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। इस इवरी वाइट गाउन की हाउलाइट था इसका एक्‍स्‍ट्रा लॉन्‍ग नेकलाइन। ये नेकलाइन काफी रिवीलिंग था और इसी के बाद लोगों ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
77
बाद में प्रियंका ने अपनी ड्रेस को लेकर सफाई भी दी थी। प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया कि ड्रेस के डिजाइनर राल्फ और रूसो नेइस बात का खासतौर पर ध्यान रखा था अवॉर्ड फंक्शन में किसी भी तरह के वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार न हो जाऊं। प्रियंका ने बताया कि एक सीक्रेट था, इसकी वजह से वे वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने से बची थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories