'तेरे नाम' की ये एक्ट्रेस 41 साल की उम्र में भी दिखती है इतनी खूबसूरत, PHOTOS

Published : Aug 21, 2019, 10:05 AM IST

मुंबई. सलमान खान स्टारर फिल्म 'तेरे नाम' से सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला बुधवार 21 अगस्त को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 21 अगस्त, 1978 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। बता दें, भूमिका ने 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' से ही अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।  

PREV
15
'तेरे नाम' की ये एक्ट्रेस 41 साल की उम्र में भी दिखती है इतनी खूबसूरत, PHOTOS
इसके बाद भमिका ने कई फिल्मों में काम किया और फिल्मी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। हिंदी फिल्मों के अलावा भूमिका चावला ने तेलुगु, तमिल, भोजपुरी, पंजाबी और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी काम किया। बता दें कि भूमिका चावला अपने बेहतरीन एक्टिंग के दम पर वन फिल्म वंडर कैटेगरी में भी शामिल रह चुकी हैं।
25
भूमिका ने 2004 में अभिषक बच्चन के साथ फिल्म रन में नजर आईं। इस फिल्म को भी दर्शकों से प्यार मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म सिलसिले और दिल जो भी कहे में फिर सलमान के साथ काम करती हुई नजर आईं हालांकि, ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं दिखा पाईं।
35
बॉलीवुड में कमाल ना दिखा पाने के कारण उन्होंने एक बार से तेलुगु फिल्म का रुख किया। वहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जो हिट रही थीं। इसके बाद भूमिका ने 2007 में हिंदी फिल्म 'गांधी', 'माई फादर' से बॉलीवुड का दोबारा रुख किया।
45
2016 में आई फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड लव स्टोरी' में भूमिका सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं। इसमें उन्होंने उनकी बड़ी बहन का रोल प्ले किया था। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी।
55
बता दें, भूमिका चावला ने अपने योगा ट्रेनर भरत ठाकुर से शादी कर ली। दोनों ने 2007 में शादी की थी। अब दोनों का एक बेटा भी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories