6 अफेयर्स के बाद बिपाशा बसु ने की थी दो बीवियों को तलाक दे चुके 4 साल छोटे एक्टर से शादी

मुंबई. बिपाशा बसु 41 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 7 जनवरी, 1979 को हुआ था। दिल्ली में जन्मी और कोलकाता में पली-बढ़ी बिपाशा ने कई हिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में जहां वे अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती है वहीं, उनके अफेयर के किस्से भी कम नहीं है। आपको बता दें कि 6 लोगों से अफेयर के बाद बिपाशा ने 4 साल छोटे एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। आपको बता दें कि बिपाशा से पहले करण दो शादियां कर चुके थे। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 7, 2020 5:10 AM IST / Updated: Jan 10 2020, 06:59 PM IST

19
6 अफेयर्स के बाद बिपाशा बसु ने की थी दो बीवियों को तलाक दे चुके 4 साल छोटे एक्टर से शादी
बिपाशा से पहले करण दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों ही बार उनका तलाक हुआ। उनकी पहली पत्नी श्रद्धा निगम (2008-2009) और दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट (2012-2016) रही हैं। बिपाशा की करण से मुलाकात फिल्म 'अलोन' (2015) के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और कपल की डेटिंग की खबरें आने लगीं। करीब एक साल डेटिंग के बाद बिपाशा ने करण से बंगाली रीति-रिवाज से 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली।
29
बिपाशा बसु के पहले ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद सोमण हैं। बिपाशा, मिलिंद को मॉडलिंग के दिनों में डेट कर चुकी हैं। दरअसल जिस दौरान बिपाशा मॉडलिंग में आई थीं मिलिंद बतौर सुपरमॉडल स्टेब्लिश हो चुके थे। मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान इनकी दोस्ती हुई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। बाद में बिपाशा ने 1996 में गोदरेज सिंथोली सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता है। हालांकि जल्द ही ये कपल अलग हो गया।
39
बिपाशा फिल्म 'राज' में उनके को-स्टार रहे डिनो मोरिया के टच में आईं। दोनों का रिलेशनशिप बी-टाउन में काफी चर्चा में भी रहा। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 'राज' फिल्म की शूटिंग से पहले ही रिलेशनशिप में आ गए थे लेकिन 2002 में ये कपल भी अलग हो गया। बाद में डिनो ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं यंग था और वो भी, मैंने मुंबई में पहली बार उसे डेट किया था'।
49
डिनो से ब्रेकअप के बाद वे जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में आईं। इन्हें इंडस्ट्री के हॉटेस्ट कपल में से एक माना जाता था। दोनों 9 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे, इनके अलग होने की कोई ठोस वजह भी सामने नहीं आई, लेकिन कहा जाता है कि बिपाशा रिलेशन को शादी में बदलने का दबाव बना रही थीं जबकि उस वक्त जॉन ऐसा नहीं चाहते थे।
59
'बाहुबली' से चर्चा में आए साउथ एक्टर राणा दग्गुबती भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल बिपाशा और राणा ने साथ में 2011 में 'दम मारो दम' की थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला। रिपोर्ट की मानें तो राणा ने बिपाशा को चीट किया था जिसकी वजह से ये कपल अलग हुआ।
69
सैफ अली खान से भी बिपाशा का नाम जुड़ा। फिल्म 'रेस-2' की शूटिंग के दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें आईं। तब सैफ, अमृता से तलाक होने के बाद अनमैरिड थे हालांकि अक्टूबर 2012 में उन्होंने करीना से दूसरी शादी कर ली और ये खबरें इसी के साथ थम गईं।
79
19 फरवरी 2014 ये वो तारीख है जब बिपाशा ने अपना छठवां अफेयर एक्टर हरमन बवेजा के साथ कंफर्म किया। उन्होंने एक ट्वीट किया था, "हरमन और मैं कपल हैं। फाइनली मुझे वो पर्सन मिल गया है जो कि मुझ जैसी ह्यूमन बीइंग से फार बैटर है।" लेकिन महज 6 महीने बाद ही ये कपल अलग हो गया। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने ब्रेकअप पर तो बात की लेकिन रियल रीजन बताने से साफ मना कर दिया था।
89
बिपाशा-करण ने मई 2016 में मुंबई में शादी का रिसेप्शन दिया था। इस रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे, इनमें सलमान खान भी थे। इसी दौरान मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए बिपाशा ने कहा था- मैं हनीमून पर सलमान खान को साथ ले जाना चाहती हूं। हालांकि, ये बात उन्होंने मजाकिया तौर पर कहीं थी।
99
बिपाशा ने 'राज'(2002), 'आंखे' ( 2002), 'गुनाह' (2002), 'जिस्म' (2003), 'जमीन' (2003), 'एतबार' (2004), 'मदहोशी' (2004), 'फिर हेराफेरी' (2006), 'धूम 2' (2006), 'रेस' (2008), 'आत्मा' (2013) सहित कई फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आईं थीं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos