मुंबई। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दरबार में पहुंचीं। बिपाशा ने माता वैष्णो देवी यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वो माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। बिपाशा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- जय माता दी। मैजिकल दर्शन। बिपाशा ने अपनी पोस्ट में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को धन्यवाद भी दिया है। माथे पर बंदी और मांग में सिंदूर लगाए दिखीं बिपाशा..
फोटोज में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। कपल ने वैष्णो देवी मंदिर को बैकग्राउंड में दिखाते हुए फोटोज शेयर की हैं। चूंकि अभी सर्दी का मौसम है, इसलिए कपल विंटर आउटफिट में नजर आया।
29
तस्वीरों में बिपाशा के पति करण जहां आर्मी जैकेट के साथ टीशर्ट और ब्लैक जींस में दिखे, वहीं बिपाशा बसु ने पर्पल टीशर्ट पहलनी थी। करण सिंह ग्रोवर सिर पर टोपी और गले में स्कार्फ बांधे नजर आए। इसके साथ ही कपल ने जय माता दी की चुनरी भी सिर पर बांध रखी थी।
39
बिपाशा बसु ने अपनी वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो उन्होंने वैष्णो देवी यात्रा मार्ग को दिखाया है। वीडियो में वो पति और दोस्तों के साथ भवन की ओर पैदल जाती नजर आ रही हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले शिल्पा शेट्टी भी माता रानी के दरबार में मत्था टेकने पहुंची थीं।
49
बिपाशा बसु ने एक्टर करन सिंह ग्रोवर से 30 अप्रैल, 2016 को शादी की थी। 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने के फैसला लिया। बिपाशा ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए 2 दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।
59
करण सिंह ग्रोवर ने इससे पहले 2 दिसंबर, 2008 को टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। ये शादी 10 महीने ही चल पाई और दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से 9 अप्रैल, 2012 को शादी की थी। 2014 में जेनिफर ने खुद कहा था कि वे और करण अब अलग हो चुके हैं।
69
वहीं, करन से शादी करने से पहले बिपाशा 6 एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रही थी। इसमें से भी वे जॉन अब्राहम के साथ 9 साल तक लिव-इन में रहीं। बिपाशा के पहले ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद सोमण हैं।
79
बिपाशा, मिलिंद को मॉडलिंग के दिनों में डेट कर चुकी हैं। मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान इनकी दोस्ती हुई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि जल्द ही ये कपल अलग हो गया।
89
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच प्यार कम नहीं हुआ है। पिछले साल बिपाशा ने बेबी प्लानिंग को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी, जिसमें उन्होंने बेबी को लेकर अपना फ्यूचर प्लान बताया था।
99
बिपाशा बसु ने कहा था कि देशभर में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनकी हम देखभाल कर सकते हैं। ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें सुविधाएं नहीं मिलती है। उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। तो देखते हैं भविष्य में क्या होता है?' वहीं, करण सिंह ग्रोवर ने कहा था कि उन्होंने सब कुछ भगवान के ऊपर छोड़ दिया है। हर कोई इसे प्लान करके चलता है, लेकिन ये सब अपने हाथ में नहीं होता है।