करीना सैफ के Kiss से ऐश्वर्या अभिषेक के रोमांस तक, 2019 में वायरल हुईं कपल की ये रोमांटिक फोटोज

मुंबई। नए साल 2020 ने दस्तक दे दी है। 2019 को भूलकर सभी नए साल के स्वागत में जुट गए हैं। इनमें आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक शामिल हैं। वैसे, 2019 सभी के लिए मिला-जुला रहा लेकिन बीते साल बॉलीवुड में कई कपल शादी के बंधन में बंध गए। इसके साथ ही कुछ कपल्स 2019 में अपनी खास तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहे। इनमें प्रियंका-निक, विराट-अनुष्का से लेकर दीपिका-रणवीर तक कई कपल्स शामिल हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं 2019 में बॉलीवुड कपल्स की कुछ ऐसी ही तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2019 3:27 PM IST / Updated: Jan 02 2020, 12:59 PM IST

19
करीना सैफ के Kiss से ऐश्वर्या अभिषेक के रोमांस तक, 2019 में वायरल हुईं कपल की ये रोमांटिक फोटोज
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की ये रोमांटिक फोटो वेडिंग एनिवर्सरी पर सामने आई थी। ऐश्वर्या ने बताया था कि ये रोमांटिक फोटो उनकी बेटी आराध्या ने क्लिक की है।
29
करीना कपूर अपने 39वें बर्थडे पर पति सैफ अली खान को किस करती नजर आई थीं। कपल की ये रोमांटिक फोटो लंबे समय तक चर्चा में रही।
39
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ये फोटो अपनी शादी की सालगिरह पर शेयर की थी। फोटो में कपल रोमांटिक मूड में नजर आ रहा है।
49
कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
59
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद आहूजा मालदीव वेकेशन के दौरान कुछ इस रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे।
69
अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे। कपल की ये तस्वीर काफी चर्चा में रही थी।
79
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। फरहान के बर्थडे पर शिबानी ने यह फोटो शेयर की थी, जो काफी चर्चा में रही।
89
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये रोमांटिक फोटो उनके भूटान वेकेशन के दौरान सामने आई थी।
99
शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान के साथ ये फोटो अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की थी। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos