77 की उम्र में भी एक्टिव हैं अमिताभ, ये 10 कलाकार भी कई दशकों से कर रहे काम : PHOTOS
मुंबई। अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में 50 साल पूरे हो चुके हैं। बिग बी ने 7 नवंबर, 1969 को फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक यानी 5 दशक गुजर जाने के बाद भी बिग बी फिल्मों में उसी तरह काम कर रहे हैं, जैसे पहले किया करते थे। 77 साल की उम्र में भी अमिताभ किसी नौजवान की तरह काम करते नजर आते हैं। वैसे, अमिताभ ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके अलावा और भी कई कलाकार हैं जो करीब पिछले 30-40 सालों से फिल्मों में एक्टिव हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही 10 एक्टर्स के बारे में।
अनिल कपूर जल्द ही फिल्म पागलपंती, मलंग और तख्त में नजर आएंगे।
संजय दत्त अपकमिंग मूवी 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो सड़क 2 और तोरबाज जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।
जैकी श्रॉफ ने 2019 में साहो, प्रस्थानम और बिजिल जैसी फिल्मों में काम किया। अगले साल वो मुंबई सागा और राधे जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
अनुपम खेर हाल ही में फिल्म 'होटल मुंबई' में नजर आए। इसके बाद वो 'मुंगीलाल रॉक्स' में नजर आएंगे।
आमिर खान आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' है।
परेश रावल हालिया रिलीज फिल्म 'मेड इन चाइना' में दिखे थे। अगले साल वो कुली नंबर वन और तूफान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
सलमान आखिरी बार 'भारत' में दिखे थे। अब वो जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' में नजर आने वाले हैं।
अक्षय कुमार हालिया रिलीज 'हाउसफुल 4' में नजर आए थे। वो जल्द ही गुड न्यूज, सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब, बच्चन पांडे और पृथ्वीराज जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
अजय देवगन आखिरी बार 'दे दे प्यार दे' में दिखे थे। अगले साल वो तानाजी, तुर्रम खान और मैदान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है।