PHOTOS: हेमा मालिनी से रेखा-जया प्रदा तक, हूबहू अपनी मां की परछाई लगती हैं बॉलीवुड की ये 10 हीरोइनें

Published : May 09, 2021, 12:16 PM ISTUpdated : May 09, 2021, 01:39 PM IST

मुंबई। दुनियाभर में आज (9 मई) माताओं को पूजने का दिन यानी मदर्स डे है। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी अपनी मां को याद करते हुए उनके प्रति अपना प्यार जता रहे हैं। मदर्स डे के मौके पर हम बता रहे हैं बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जो रंग-रूप और कद-काठी में भी बिल्कुल अपनी मां की परछाई लगती हैं। इनमें हेमा मालिनी, रेखा से नीतू सिंह और जया प्रदा तक ऐसी कई हीरोइनें हैं, जो बिल्कुल अपनी मां की तरह ही दिखती हैं।

PREV
110
PHOTOS: हेमा मालिनी से रेखा-जया प्रदा तक, हूबहू अपनी मां की परछाई लगती हैं बॉलीवुड की ये 10 हीरोइनें

हेमा मालिनी
मां - जयालक्ष्मी

हेमा मालिनी प्रोड्यूसर VSR चक्रवर्ती और जया लक्ष्मी की बेटी हैं। हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। हेमा मालिनी एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ मथुरा से सांसद भी हैं। पिछले साल हेमा ने मां के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'आज मदर्स डे है। एक ऐसा दिन जब हम अपनी मां के प्यार और हमारे लिए उनके द्वारा किए गए सभी कामों को याद करते हैं। साथ ही एक मां के और नानी-दादी के रूप में खुद के सेलिब्रेशन का दिन। ये मेरी और मेरी मां की बेहद कीमती फोटो है। 

210

नीतू सिंह
मां - राजी सिंह

नीतू कपूर मां राजी सिंह और पिता दर्शन सिंह की संतान हैं। उनका असली नाम हरनीत कौर है। नीतू कपूर की उनकी मां के साथ बेहद कम फोटो मौजूद हैं।
 

310

रेखा
मां - पुष्पावली

रेखा की मां पुष्पावली तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। उन्होंने जैमिनी गणेशन के साथ कई फिल्में कीं और इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ। हालांकि, उन्होंने कभी शादी नहीं की, लेकिन कपल की दो बेटियां हुईं रेखा और राधा। शादी के बाद राधा उस्मान सैयद हो गईं।

410

जया प्रदा
मां - नीलवेणी

जया प्रदा की मां का नाम नीलवेणी राव था। नीलवेणी हाउसवाइफ थीं। जयाप्रदा के साथ उनकी मां नीलवेणी की बेहद कम फोटो ही मौजूद हैं।
 

510

अमृता सिंह
मां - रुखसाना सुल्ताना

अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना ने मशहूर लेखक खुशवंत सिंह के भतीजे शविंदर सिंह से शादी की थी, हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और जल्दी ही दोनों का तलाक हो गया। रुखसाना और शविंदर की बेटी हैं एक्ट्रेस अमृता सिंह। बता दें कि अमृता सिंह की मां ने संजय गांधी की नसबंदी योजना में अहम रोल निभाया था।

610

श्रीदेवी
मां - राजेश्वरी अयंगर

श्रीदेवी की मां का नाम राजेश्वरी अयंगर है। उनके पिता का निधन 1991 में तभी हो गया था, जब वो फिल्म लम्हे की शूटिंग कर रही थीं। इसके बाद 1996 में उनकी मां राजेश्वरी का ब्रेन ट्यूमर के चलते निधन हो गया।

710

सारा अली खान
मां - अमृता सिंह

सारा अली खान की मां का नाम अमृता सिंह है। सारा बिल्कुल अपनी मां की परछाई लगती हैं। वहीं, सारा अली खान का भाई इब्राहिम अपने पापा सैफ की तरह लगता है। 

810

जया बच्चन
मां - इंदिरा भादुड़ी

जया बच्चन की मां का नाम इंदिरा भादुड़ी है। वे भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में रहती हैं। इंदिरा भादुड़ी का शादी से पहले नाम इंदिरा गोस्वामी था। उनकी पढ़ाई पटना में ही हुई है। इंदिरा की शादी पत्रकार और लेखक तरुण कुमार भादुड़ी के साथ हुई थी। तरुण भादुड़ी उस समय भोपाल में अंग्रेजी अखबार ‘स्टेट्समैन’ के संवाददाता थे। इंदिरा भादुड़ी की तीन बेटियां हुईं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी जया भादुड़ी हैं।

910

सोनाक्षी सिन्हा
मां - पूनम 

सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम पहले खुद भी एक्ट्रेस थीं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा से शादी के बाद उन्होंने व्यक्तिगत करियर के बजाय परिवार को तवज्जो दी। वो कई फिल्मों में बतौर हीरोइन काम कर चुकी हैं। वो जितेन्द्र और मुमताज के साथ मूवी ‘जिगरी दोस्त’, रणधीर कपूर के साथ मूवी ‘दिल दीवाना’ में और अपने पति शत्रुघ्न सिन्हा के साथ मूवी ‘सबक’ में नजर आ चुकी हैं। 

1010

उर्वशी रौतेला
मां - मीरा सिंह

उर्वशी रौतेला बिल्कुल अपनी मां मीरा सिंह की तरह दिखती हैं। उर्वशी की मां उनकी मां कम और बहन ज्यादा लगती हैं। उर्वशी की मां कुमायूं की हैं, जबकि उनके पति मानव सिंह रौतेला गढ़वाल के हैं। उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली उर्वशी अपनी खूबसूरती का क्रेडिट अपनी मम्मी को देती हैं। 

क्यों मनाया जाता है मदर्स डे?
मां के सम्मान में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। वैसे, इस दिन को मनाने को लेकर अलग-अलग किस्से है। वहीं, पूरी दुनिया में मदर्स डे की तारीख को लेकर एक सहमति नहीं है। कहा जाता है कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। दरअसल, 1912 में एना जार्विस नाम की अमेरिकी महिला ने अपनी मां के निधन के बाद इस दिन को मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी। भारत में इस दिन को मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है तो बोलीविया में इसे 27 मई को मनाया जाता है। आजादी की लड़ाई में हिस्सा ले रहीं बोलीविया की महिलाओं की हत्या स्पेन की सेना ने इसी तारीख को की थी, जिसकी वजह से वहां इसी दिन को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। वहीं, एक किस्सा यह भी फेमस है कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत ग्रीस से हुई थी। ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति सम्मान रखते थे। और इसी सम्मान के लिए वे इस दिन उनकी पूजा करते थे। ऐसा भी माना जाता है कि 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कानून पास किया था जिसके हिसाब से मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा। तभी से भारत सहित दुनिया के कई देशों में इसे इसी हिसाब से मनाते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories