हुमा कुरैशी की बर्थडे पार्टी में पहुंची सुशांत की आखिरी गर्लफ्रेंड, शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं एकता कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी 28 जुलाई को 36 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने बीती रात मुंबई में अपनी बर्थडे पार्टी होस्ट की जिसमें उनकी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। वहीं पार्टी में पहुंची रिया चक्रवर्ती ने काफी लाइमलाइट बटोरी। वे लंबे समय बाद किसी सोशल इवेंट में नजर आईं। दूसरी तरफ खुद हुमा ने अपनी बर्थडे पार्टी के लिए ऑल ब्लैक आउटफिट चूज किए। उन्होंने परिवार और इंडस्ट्री के दोस्तों के बीच केक कट किया। इतना ही नहीं पार्टी के बाद हुमा ने मीडियाकर्मियों और फोटोग्राफर्स के साथ भी केक कट किया। पार्टी की कई तस्वीरें और विडियोज वायरल हैं जिसमें हुमा अपनी बर्थडे पार्टी इंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखिए हुमा की इस पार्टी में कौन-कौन सेलिब्रिटी शामिल हुए...

Akash Khare | Published : Jul 28, 2022 9:12 AM IST / Updated: Jul 28 2022, 04:25 PM IST

110
हुमा कुरैशी की बर्थडे पार्टी में पहुंची सुशांत की आखिरी गर्लफ्रेंड, शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं एकता कपूर

इस खास मौके पर हुमा ने दो केक कट किए। एक केक उन्होंने पार्टी में दोस्तों के साथ और एक केक बाहर आकर मीडियकर्मियों के लिए कट किया।

210

पार्टी में हुमा के भाई साकिब सलीम भी मौजूद रहे। हुमा के केक कट करने के बाद उन्हाेंने हुमा को केक खिलाया। साथ ही उनका माथा चूमकर दुआएं भी दीं।

310

हुमा की इस एथलेजर थीम पार्टी में सभी सेलेब्स बड़े ही कम्फर्टेबल अंदाज में नजर आए। खुद हुमा ब्लैक ब्रालेट के साथ मैचिंग जैकेट और ट्राउजर्स में नजर आईं।

410

इस मौके पर जहां सोनाक्षी सिन्हा ऑल ब्लैक शिमरी आउटफिट्स में नजर आईं। वहीं विद्या बालन प्रिटेंड टी-शर्ट और ट्राउजर्स में पहुंचीं।

510

रकुल प्रीत सिंह यहां डेनिम ऑफ शोल्डर वनपीस में नजर आईं। वहीं एकता कपूर मल्टीकलर्ड प्रिटेंड शॉर्ट्स में दिखाई दीं।

610

इस पार्टी में मीटू के आरोपी रहे डायरेक्टर साजिद खान भी पहुंचे। वहीं चर्चा का विषय रही रिया चक्रवर्ती की एंट्री। वे यहां ऑल व्हाइट आउटफिट्स में दिखीं। 

710

पार्टी मे राजकुमार राव भी पत्नी पत्रलेखा के साथ नजर आए। जहां राजकुमार ने जैकेट ऑप्ट की, वहीं पत्रलेखा ने ब्लैक लोअर के साथ व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा पेयर की। यहां एक्टर आदर्श गौरव दोस्त राधिका के साथ नजर अए।

810

इस मौके पर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटी अंशुला कपूर भी पहुंचे। जहां बोनी कुर्ते-पजामें में पहुंचे। वहीं अंशुला, 'कपूर' प्रिंटेड एथलेजर में नजर आईं।

910

पार्टी में जिम्मी शेरगिल पत्नी प्रियंका पुरी के साथ पहुंचे। वहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी बेंद्रे पति गोल्डी बहल के साथ पहुंचीं।

1010

पार्टी में एक्टर अमित सियाल गुलदस्ता लेकर पहुंचे। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी नजर आए। पार्टी में इन सभी के अलावा अनुष्का रंजन कपूर, आकांक्षा रंजन कपूर, आदित्य सील, अपारशक्ति खुराना, मुकेश छाबड़ा, पुनीत मल्होत्रा, अनुराग कश्यप, वरुण शर्मा, फराह खान और गुनीत मोंगा जैसे सेलेब्स भी नजर आए।

और पढ़ें...

अगस्त में दांव पर लगे बॉलीवुड के 420 करोड़, अकेले आमिर के भरोसे 180 करोड़ की फिल्म

रश्मिका मंदाना ने फैशन वीक में पहली बार किया रैंप वॉक, तस्वीरों में क्यूटनेस देखकर हो जाएगा प्यार

स्टूडियो के बाहर दिखीं रकुल प्रीत सिंह, कहीं हॉट अंदाज़ में दिए पोज तो कहीं करने लगीं डांस

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos