इन फेमस किरदारों को निभाने के लिए जब सेलेब्स ने बदला अपना लुक तो पहचान पाना भी हुआ मुश्किल

Published : Nov 11, 2019, 01:24 PM IST

मुंबई. हाल ही में आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से उनका फर्स्ट लुक सामने आया, जिसमें आमिर को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। फोटो में आमिर बढ़ी हई दाढ़ी और पगड़ी में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने हाफ टी-शर्ट पहन रखी है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों चंडीगढ़ में चल रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनके लुक को फिल्मों में पूरी तरह से बदल दिया गया और उन्हें पहचान पाना मुश्किल हुआ। आज आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स की चेंज लुक की फोटोज दिखाने जा रहे हैं। 

PREV
111
इन फेमस किरदारों को निभाने के लिए जब सेलेब्स ने बदला अपना लुक तो पहचान पाना भी हुआ मुश्किल
अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ का लुक एकदम अलग है, जिसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हैं। इसमें वे मोटा चश्मे, मोटी नाक और लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।। साथ ही सिर पर गमछा भी डाला है।
211
फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में ऋषि कपूर ने दादाजी का किरदार निभाया था। उनके चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बाल, गोल चश्मा था। इस लुक में ऋषि को पहचान पाना मुश्किल हुआ था।
311
फिल्म 'दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्रा मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म से जब अनुपम का लुक सामने आया था तो सभी चौंक गए थे। क्योंकि सामने आए लुक में अनुपम हूबहू मनमोहन सिंह की कॉपी लग रहे थे।
411
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'छपाक' से उनका लुक कुछ महीने पहले आया था। इस लुक में दीपिका को पहचान पाना मुश्किल हुआ था। सामने आए लुक में दीपिका के चेहरे पर जलने के निशान दिखे थे।
511
फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार ने 324 साल के शख्स का किरदार निभाया था। इस लुक में चेहरे पर ढेर सारी झर्रियां, बड़े-बड़े कान, गंजा सिर दिखा था। जब फिल्म से जुड़ा उनका लुक सामने आया था तो देखकर सभी हैरान हो गए थे।
611
हाल ही में आए फिल्म 'पानीपत' के ट्रेलर में संजय दत्त का बेहद खौफनाक लुक देखने को मिला था। फिल्म में उन्होंने हैवी कॉस्टूयम पहना है। फिल्म में उनकी लंबी दाढ़ी है और ब्लाड लुक हैं। इस लुक में भी उन्हें आसानी से पहचाना नहीं जा सकता है।
711
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' में तो उनका लुक इतना अलग था कि इसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल था। फिल्म में उन्होंने 12 साल के बच्चे का किरदार निभाया था। इसमें अमिताभ का सिर गंजा और साइज में बड़ा दिखाया था।
811
फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना था। इसमें उनके बड़े-बड़े दांत, बड़े कान, लंबे पंख देखने को मिले थे।
911
फिल्म 'चाची 420' में कमल हासन ने एक बूढ़ी महिला का रोल प्ले किया। जब फिल्म से उनका लुक सामने आया था तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। सफेद बाल, माथे पर बड़ी सी बिंदी, मोटी फ्रेम का चश्मा, गले में मंगलसूत्र में वे नजर आए थे।
1011
अमिताभ बच्चन की फिल्म '102 नॉट आउट' में भी उनके लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया गया था। इसमें उनके लंबे सफेद बाल और लंबी दाढ़ी थी।
1111
फिल्म 'पीएम मोदी' में विवेक ओबेरॉय ने मोदी का किरदार निभाया था। इसमें भी उनके लुक को पहचान पाना मुश्किल हुआ था। फिल्म में वे मोटी नाक, सफेद बाल नजर आए थे।

Recommended Stories