फरहान से मलाइका तक, तलाक के फौरन बाद ही इन 5 सेलेब्स ने नए पार्टनर में ढूंढ लिया प्यार

Published : Nov 12, 2019, 04:30 PM IST

मुंबई। फरहान अख्तर इन दिनों एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल अगले साल यानी 2020 में शादी कर सकता है। बता दें कि फरहान अख्तर ने शादी के 17 साल बाद अप्रैल, 2017 में पत्नी अधुना भबानी से तलाक ले लिया था। फरहान की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। वैसे, फरहान इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिन्हें तलाक के बाद प्यार मिला हो। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने तलाक के बाद नया पार्टनर तलाश लिया। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही सेलेब्रिटी के बारे में। 

PREV
15
फरहान से मलाइका तक, तलाक के फौरन बाद ही इन 5 सेलेब्स ने नए पार्टनर में ढूंढ लिया प्यार
गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ फरहान अख्तर। दूसरी ओर अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा।
25
अरबाज खान मलाइका को तलाक देने के बाद अरबाज खान इन दिनों 30 साल की इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रयानी को डेट कर रहे हैं। जॉर्जिया का होमटाउन मिलान है। इतना ही नहीं वे बेहतरीन डांसर भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज उन्हें बॉलीवुड में बड़ा रोल दिलाने में मदद कर रहे हैं। वे 2017 में आई फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में एक डांस नंबर कर चुकी हैं। जियॉर्जिया मुंबई में अरबाज द्वारा गिफ्ट किए फ्लैट में रहती हैं।
35
अर्जुन रामपाल अर्जुन रामपाल ने शादी के 20 साल बाद पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दे दिया था। दोनों ने 1998 में शादी की थी और मई, 2018 में इनका तलाक हो गया था। कपल की दो बेटियां महिका और मायरा हैं। मेहर को तलाक देने के बाद अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दिमित्रिएस को डेट करने लगे। हालांकि दोनों ने अब तक शादी नहीं की, लेकिन इसी साल 18 जुलाई को गैब्रिएला अर्जुन के बच्चे की मां बनी हैं।
45
मलाइका अरोड़ा मलाइका और अरबाज ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 1998 में शादी की थी। लेकिन 2016 में वे अलग रहने लगे और मई 2017 में उनके तलाक पर कानूनी मुहर लग गई । दोनों का 17 साल का बेटा (अरहान खान) है, जो अब मलाइका के साथ रहता है। तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर पार्टीज और रेस्टोरेंट में साथ नजर आते हैं। कई बार तो मीडिया में इनकी शादी को लेकर भी खबरें आ चुकी हैं।
55
कल्कि कोचलिन कल्कि कोचलिन ने 2011 में खुद से 11 साल बड़े डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालांकि, शादी के 4 साल बाद ही 2015 में कपल का तलाक हो गया। कल्कि अब हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में हैं। कल्कि के ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग इजराइल से हैं। कल्कि इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories