बॉलीवुड फिल्मों के वो 5 विवादित सीन, जिसे देखने के बाद मचा था बवाल, लोगों ने उठाए सवाल

Published : Sep 01, 2020, 02:42 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड में हर पहलू को छूआ जाता है। ऐसे में कॉन्ट्रोवर्सी होना आम बात है, जो कि फिल्म को लेकर अक्सर देखने के लिए मिल जाती है। फिर बात जब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हो तो तेजी से चर्चा में आ जाती है। फिल्‍मों में भी दिखाए जानेवाले कॉन्‍ट्रोवर्सियल सीन्‍स पर भी भारत में काफी विवाद होता है। इन कॉन्ट्रोवर्सीज का कई बार फिल्मों को फायदा भी होता तो कभी नुकसान भी होता है। तो ऐसे में हम मूवी के उन सीन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन पर दर्शकों ने आवाज उठाई है।   

PREV
15
बॉलीवुड फिल्मों के वो 5 विवादित सीन, जिसे देखने के बाद मचा था बवाल, लोगों ने उठाए सवाल

'कबीर सिंह'

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' भले ही उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट रही है, लेकिन इसमें एक सीन को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। मगर, शाहिद और कियारा के उस सीन को लेकर इसे नेगेटिव रिस्पांस भी मिले थे। दरअसल, एक सीन में शाहिद कपूर कियारा को थप्पड़ मार देते हैं, इस सीन को लेकर लोगों ने जमकर विरोध किया था।

25

'उड़ता पंजाब'

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'उड़ता पंजाब' ने लोगों की आंखे खोल दी थी। इसमें पंजाब की असलियत और होने वाले ड्रग्स के इस्तेमाल को दिखाया गया था। फिल्‍म में शाहिद कपूर को ड्रग्‍स लेता हुआ दिखाया गया और उन सीन्‍स को लेकर काफी विवाद भी हुआ।
 

35

'बूम'

फिल्म 'बूम' को बहुत से लोगों ने नहीं देखी होगी, लेकिन इसके कई सीन्‍स विवादित थे। फिल्‍म कैटरीना कैफ के लिए बुरे सपने की तरह थी। इसमें उनके गुलशन ग्रोवर के साथ कुछ सीन्‍स हैं, जिन्‍हें आज तक बॉलीवुड के सबसे विवादित सीन्‍स में से एक माना जाता है।

45

​'निशब्‍द'

इस पूरी फिल्‍म को इंडियन ऑडियंस को पचाना मुश्‍किल था और यह ज्‍यादातर लोगों के लिए काफी विवादित थी। इस फिल्‍म को मूल्‍यों के खिलाफ बताया गया और कई लोगों ने उन सीन्‍स पर प्रोटेस्‍ट किया, जिनमें एक मिडिल ऐज शख्‍स यंग लड़की को किस करता नजर आ रहा है। 
 

55

'द डर्टी पिक्‍चर'

नसीरुद्दीन शाह, विद्या बालन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्‍म ​'द डर्टी पिक्‍चर' सबसे विवादित फिल्मों में से एक रही थी। यह फिल्म एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्‍म में विद्या बालन को काफी ज्‍यादा बोल्‍ड अवतार में दिखाया गया। जिस वक्‍त यह फिल्‍म रिलीज हुई, इस पर भी काफी विवाद हुआ और कहा गया कि इस तरह की फिल्‍में माहौल को खराब करती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories