जैकलीन, सोहा अली खान से लेकर काजल अग्रवाल तक, देखिए किस अंदाज में स्पॉट हुए ये फिल्मी सितारे

Published : Sep 15, 2019, 06:05 PM IST

मुंबई. जैकलीन फर्नांडिस, सोहा अली खान से लेकर साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल तक तमाम एक्टर और एक्ट्रेस को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सभी रिलैक्स मूड में और कंफर्ट नजर आए। इनमें अधिकतर को ऐयरपोर्ट और करीना के घर पर स्पॉट किया गया। 

PREV
15
जैकलीन, सोहा अली खान से लेकर काजल अग्रवाल तक, देखिए किस अंदाज में स्पॉट हुए ये फिल्मी सितारे
जैकलीन को ऐयरपोर्ट पर ब्लैक कलर के आउटफिट में स्पॉट किया गया। हाल ही में एक्ट्रेस ने फोटोशूट भी कराया था, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके अलावा अगर जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सलमान खान की 'किक 2' में नजर आ सकती हैं। इसके पहले भाग में भी उन्होंनें ही लीड रोल प्ले किया था।
25
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान को करीना कपूर के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके अलावा बबीता कपूर और करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं।
35
अर्जुन कपूर को ऐयरपोर्ट पर स्पॉट गया। इस दौरान वे अकेले ही देखे गए। अक्सर वे मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं और कई मौकों पर दोनों को साथ में भी देखा जाता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में ये कपल वकेशन से लौटा है। इसके बाद अर्जुन फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के इवेंट में पहुंचे थे।
45
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को भी ऐयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वे पिंक कलर की ड्रेस में रिलेक्स मूड में नजर आईं। बता दें, काजल साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्म 'सिंघम' में नजर आ चुकी हैं। इसमें उन्होंने अजय देवगन के अपोजिट रोल प्ले किया था।
55
जॉन अब्राहम को डैनी के बेटे रिन्जिंग डेन्जोंगपा के साथ अंधेरी के एक स्टूडियो में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ निलेश सहाय भी नजर आए। दरअसल, डैनी के बेटे एक्शन, थ्रिलर फिल्म 'स्क्वाड' से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसे निलेश सहाय डायरेक्ट किया है। बता दें, इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर निलेश का भी डेब्यू है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories