सुष्मिता सेन से तापसी पन्नू तक, निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने पर इन एक्टर्स ने जताई खुशी

Published : Mar 20, 2020, 10:17 AM IST

मुंबई. निर्भया को 8 साल बाद अब जाकर इंसाफ मिला है। निर्भया के दोषियों को आज सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। इसके चलते पूरे देश में खुशी की लहर है और निर्भया की मां को संतुष्टि मिली है। बॉलीवुड ने भी देश की बेटी को इंसाफ दिलाने में बड़ी भूमिका अदा की है। निर्भया आंदोलन के समय सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने अपनी आवाज बुलंद की थी। अब जब दोषियों को फांसी मिल चुकी है तो तमाम स्टार्स से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

PREV
14
सुष्मिता सेन से तापसी पन्नू तक, निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने पर इन एक्टर्स ने जताई खुशी
सुष्मिता सेन आज भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपना राय रखती हैं। ऐसे में उन्होंने निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने पर ट्वीट कर निर्भया की मां आशा देवी की तारीफ की है। उन्होंने इसे न्याय की जीत बताया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा, 'मां के धैर्य और सहनशक्ति को इंसाफ मिल गया है। आखिरकार न्याय हुआ।'
24
रितेश देशमुख ने दोषियों को फांस मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'निभर्या के माता-पिता, उनके दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है। समय जरूर लगा लेकिन न्याय हुआ है।
34
हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने वाली तापसी पन्नू का भी रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'अब निर्भया की मां और उनका परिवार चैन की नींद सो पाएगा। ये काफी लंबी और संघर्षपूर्ण लड़ाई रही है।'
44
प्रीति जिंटा ने ट्वीट कर लिखा, 'फाइनली निर्भया केस खत्म हुआ। मैं चाहती थी कि ये थोड़ा जल्दी खत्म हो लेकिन, मैं खुश हूं। अब निर्भया और उसके माता पिता को शांति मिलेगी।' इसके साथ ही प्रीति ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'अगर दोषियों को 2012 में फांसी मिल गई होती तो न्यायालय अब ना जाने कितने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोक पाता। जो लोग कानून से डरते नहीं हैं अब तक उन पर लगाम लगा देता है। बचाव इलाज से हमेशा बेहतर होता है। ये वो समय है जब भारत सरकार को न्याय प्रणाली में सुधार लाने के लिए कदम उठाना चाहिए।'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories