भीम से द्रौपदी तक, आज के दौर में बनती महाभारत तो किस कैरेक्टर पर जंचता कौन सा बॉलीवुड स्टार
मुंबई। कोरोना वायरस के संकट से इस वक्त पूरी दुनिया जूझ रही है। ऐसे में भारत में भी 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान आम लोगों से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई अपने-अपने घरों में कैद है। ऐसे में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन पर 90 के दशक के पॉपुलर सीरियल रामायण और महाभारत शुरू किए हैं। रामायण जहां दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर आती है तो वहीं महाभारत डीडी भारती पर प्रसारित हो रही है। वैसे, बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' तो इन दिनों हर कोई देख रहा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि अगर आज के दौर में महाभारत बनती तो इसके किरदारों के लिए परफेक्ट रोल कौन-कौन से एक्टर निभा सकते थे।
Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2020 3:34 PM IST / Updated: Apr 02 2020, 12:10 PM IST
महाभारत में कृष्ण : नीतीश भारद्वाज। फिल्म में ये होंगे फिट : अक्षय कुमार
महाभारत में कुंती : नाजनीन। फिल्म में ये होंगी फिट : रेखा
महाभारत में युधिष्ठिर : गजेंद्र चौहान। फिल्म में ये होंगे फिट : अनिल कपूर
महाभारत में द्रौपदी : रूपा गांगुली। फिल्म में ये होंगी फिट : विद्या बालन
महाभारत में भीष्म : मुकेश खन्ना। फिल्म में ये होंगे फिट : अमिताभ बच्चन
महाभारत में भीम : प्रवीण कुमार। फिल्म में ये होंगे फिट : सनी देओल
महाभारत में अर्जुन : फिरोज खान। फिल्म में ये होंगे फिट : ऋतिक रोशन
महाभारत में कर्ण : पंकज धीर। फिल्म में ये होंगे फिट : अजय देवगन
महाभारत में दुर्योधन : पुनीत इस्सर। फिल्म में ये होंगे फिट : मनोज वाजपेयी
महाभारत में शकुनी : गूफी पेंटल। फिल्म में ये होंगे फिट : आशुतोष राणा
महाभारत में धृतराष्ट्र : गिरिजा शंकर। फिल्म में ये होंगे फिट : नसीरुद्दीन शाह
महाभारत में दुशासन : विनोद कपूर। फिल्म में ये होंगे फिट : इमरान हाशमी
महाभारत में गांधारी : रेणुका इसरानी। फिल्म में ये होंगी फिट : डिंपल कपाड़िया
महाभारत में द्रोणाचार्य : सुरेंद्र पाल। फिल्म में ये होंगे फिट : कमल हासन