Published : Dec 11, 2021, 08:18 PM ISTUpdated : Dec 11, 2021, 08:20 PM IST
मुंबई. मलयाली फिल्ममेकर अली अकबर (Ali Akbar) ने इस्माल धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। अली अकबर ने अपना नाम बदलकर रामसिम्हन (Ramasimhan) रख लिया। फिल्ममेकर उन कट्टरपंथियों से नाराज थे जो देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत के निधन पर खुशी वाली प्रतिक्रिया दे रहे थे। हालांकि मजहब किसी से नफरत करना नहीं सिखाता है। लेकिन हम इंसान इसकी परिभाषा बदल देते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब सेलेब्स ने धर्म परिवर्तन किया हो। पहले भी कई लोगों ने धर्म परिवर्तन किया और पीछे मकसद था प्यार को पाना। आइए कुछ अदाकाराओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने मजहब की दीवार तोड़ दी....
मशहूर एक्ट्रेस नरगिस ने सुनील दत्त से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया था। नरगिस मुस्लिम थीं, लेकिन उन्हें सुनील दत्त से प्यार हो गया। हिंदू धर्म अपनाकर एक्ट्रेस ने अपने प्यार को पा लिया। उनका नाम बदलकर निर्मला दत्त हो गया था। इनके दो बच्चे हैं संजय दत्त और नम्रता दत्त।
210
शर्मिला टैगोर अपने दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रही थीं। उस वक्त के दिग्गज क्रिकेटर मंसूरी अली पटौदी से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम कबूला। शादी के बाद शर्मिला आयशा बेगम हो गई। शर्मिला-मंसूर अली पटौदी के तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा, सोहा अली खान हैं।
310
धर्मेंद्र हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म को कबूला था। दरअसल, एक्टर की पहली शादी हो चुकी थी। लेकिन वो उन्हें तलाक नहीं देना चाहते थे। हिंदू मैरेज एक्ट के मुताबिक दूसरी शादी नहीं कर सकते हैं। हेमा को पाने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम कबूला। धर्मेंद्र की पहली पत्नी से सन्नी देओल और अभय देओल हैं। जबकि हेमा से ईशा देओल और अहाना देओल हैं।
410
महेश भट्ट ने भी सोनी राजदान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूला था। महेश भट्ट कॉलेज में थे तो उनको लोरिएन ब्राइट नाम की लड़की से प्यार हो गया था, जिससे उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद लोरिएन ने अपना नाम किरण भट्ट रख लिया। फिर डायरेक्टर को सोनी राजदान से मोहब्बत हो गया। किरण को तलाक नहीं देने की वजह से वो दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने इस्लाम कबूला।
510
सैफ अली खान को पाने के लिए अमृता सिंह ने धर्म परिवर्तन किया था। अमृता सिंह सिख परिवार से आती हैं। लेकिन नवाब पटौती के बेटे से शादी करने के लिए उन्होंने अपना धर्म छोड़ दिया। इस्लामिक रीति रिवाज के तहत इनकी शादी हुई। हालांकि इस शादी का अंजाम बहुत सुखद नहीं रहा। 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
610
एक्ट्रेस आयशा टाकिया फिल्म वॉन्टेड से लाइमलाइट में आई थीं। बॉयफ्रेंड फरहान आज्मी से शादी करने के लिए लिए उन्होंने अपना धर्म बदल लिया। आयशा अब फिल्मों से दूर पारिवारिक जिंदगी जी रही हैं। इनका एक बेटा भी है।
710
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा क्रिश्चियन हुआ करती थीं। प्रभु देवा से मोहब्बत होने के बाद उन्हें पाने के लिए हिंदू धर्म को अपना लिया।
810
एक्ट्रेस शबाना रजा ने एक फिल्ममेकर के कहने पर करीब फिल्म का स्क्रीन नेम नेहा अपना लिया था।नेहा ने साल 2006 में एक्टर मनोज बाजपेयी से शादी की थी जिससे उनका नाम नेहा बाजपेयी हो गया है। नेहा 'होगी प्यार की जीत' और 'फिजा' में नजर आ चुकी हैं।
910
सिंगर और कंपोजर ए आर रहमान की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। घरवाले हिंदू धर्म फॉलो किया करते थे, हालांकि जब उनकी छोटी बहन 1984 में गंभीर रूप से बीमार हुई तो सिंगर ने अपनी मां के साथ इस्लाम कबूल कर लिया। पहले ए आर रहमान का नाम आर एस दिलीप कुमार था जो अब अल्लाह रक्खा हो गया है।
1010
नगमा ने भी धर्म परिवर्तन किया था। इस्लाम धर्म को छोड़कर साल 2008 में उन्होंने ईसाई धर्म को अपनाया। हालांकि यहां कोई प्यार का चक्कर नहीं था। बल्कि उनको इस धर्म से लगाव हो गया था।