बॉलीवुड का जुगाड़, बिना दर्शकों के कुछ ऐसे हुआ इवेंट, जमकर नाचे ऋतिक, रणवीर और सारा
मुंबई. कोरोना वायरस का भारत में असर के चलते इस साल मध्य प्रदेश में प्रस्तावित आइफा अवार्ड्स भले स्थगित हो गए हों लेकिन मुंबई में जी सिने अवार्ड्स की शाम सितारों से खूब रौशन रही। हालांकि, सावधानी के लिहाज से इस साल दर्शकों को इस शो में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। चारों तरफ से बंद आयोजन स्थल में हुए इस फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स जमकर झूमे और नाचे। इन अवार्ड्स में ऋतिक रोशन ने सिनेमा में अपने 20 साल पूरे होना का जश्न मनाया। ऋतिक के अलावा अन्य सेलेब्स ने भी खूब जलवा बिखेरा।
Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2020 8:00 AM IST / Updated: Mar 18 2020, 10:04 AM IST
इवेंट में ऋतिक रोशन ने जमक कर डांस किया। वहीं रणवीर सिंह भी पूरे अपने ही रंग में नजर आए। स्टेज पर जलवा बिखेरने में सारा एली खान भी पीछे नहीं रही। इवेंट के रेड कारपेट पर अनन्या पांडे, दिव्या कुमार खोसला, रकुल प्रीत सिंह, कृति सेनन, तापसी पन्नू, गौहर खान सहित कई एक्ट्रेसेस ग्लैमस लुक में नजर आईं।
सारा का लुक क्यूट दिखा। वे कैंडी पिंक कलर के फेदर वाले ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं।
ग्रीन रंग के गहरे रंग की ड्रेस में पहुंची कृति सेनन भी बेहद खूबसूरत नजर आईं।
इवेंट में रणवीर सिंह ने जबरजस्त परफॉर्मेंस दी।
पत्नी के साथ गोविंद और पर्पल ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह।
ब्लैक बोल्ड गाउन में दिव्या कुमार खोसला और उर्वशी रौतेला।
ट्रॉफी के साथ कार्तिक आर्यन और ऑफ शोल्डर गाउन में तारा सुतारिया।
इवेंट में गोविंदा से गले लगे रणवीर सिंह।
इवेंट में रणवीर सिंह के साथ गप्पे मारती सारा अली खान।