उम्र की परवाह किए बगैर एक-दूसरे से प्यार कर बैठे 8 कपल, एक ने तो बेटी की उम्र की लड़की से की शादी

मुंबई. बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार कपल्स हैं, जिन्होंने प्यार में उम्र को भूलाकर एक-दूसरे का हाथ थामा और शादी कर ली। इन सेलेब्स का रिश्ता आज भी बरकरार है। इनमें से ज्यादातर कपल्स के बीच 10 साल से ज्यादा का उम्र का अंतर है। इन्हीं में से एक हैं धर्मेंद्र (Dharmendra)। धर्मेंद्र ने मात्र 19 साल की उम्र में प्रकाश तौर से शादी की थी। उस वक्त उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) मात्र 6 साल की थी। लेकिन बाद में हेमा के साथ फिल्मों में काम करने के दौरान धर्मेंद्र को उनसे प्यार हो गया और उन्होंने 1980 में हेमा से शादी कर ली। दोनों के बीच करीब 13 साल का अंतर है। नीचे पढ़े ऐसे ही अन्य कपल्स के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Jun 17, 2021 7:07 AM IST / Updated: Jun 17 2021, 12:40 PM IST

18
उम्र की परवाह किए बगैर एक-दूसरे से प्यार कर बैठे 8 कपल, एक ने तो बेटी की उम्र की लड़की से की शादी

आपको बता दें कि धर्मेंद्र-हेमा मालिनी ही नहीं बल्कि संजय दत्त-मान्यता दत्त, करीना कपूर-सैफ अली खान, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत सहित ऐसे कई और भी कपल्स है, जिनकी उम्र में काफी फासला है।

28

संजय दत्त हमेशा ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। 2008 में उन्होंने मान्यता से शादी की। दोनों की उम्र में भी करीब 20 साल का अंतर है।

38

दिलीप कुमार और सायरा बानो की उम्र में 22 साल का अंतर है। दिलीप कुमार ने 44 साल की उम्र में शादी की। तब सायरा की उम्र 22 साल थी। दोनों ने 1966 में शादी की थी।

48

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत में 13 साल का अंतर है। शाहिद पत्नी से उम्र में बड़े हैं। दोनों 2015 में शादी की थी।

58

सैफ अली खान ने पहली पत्नी अमृता सिंह को तलाक देकर करीना कपूर से शादी की। करीना सैफ से 11 साल छोटी है। दोनों ने 2012 में शादी की थी।

68

कबीर बेदी ने परवीन दुसांज से 2005 में शादी की थी। परवीन, कबीर की बेटी पूजा बेदी से चार साल छोटी हैं। दोनों के बीच उम्र में 29 साल का साल फासला है। 

78

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास से 10 साल बड़ी है। दोनों ने प्यार में उम्र में भूलाकर 2018 में शादी की थी।

88

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया में 15 साल का अंतर था। लेकिन राजेश, डिंपल को पहली नजर में देखते ही दिल दे बैठे थे। 1973 में शादी की थी। बता दें कि राजेश अब इस दुनिया में नहीं है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos