संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले दिनभर मेहनत के बाद मिल पाते थे इतने रुपए

Published : Feb 08, 2020, 12:26 PM ISTUpdated : Feb 13, 2020, 10:23 AM IST

मुंबई. 84 साल के धर्मेंद्र इस उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं। वे सोशल मीडिया के अलावा अपने फॉर्महाउस पर काफी समय गुजारते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 11 के मंच पर पहुंचे। यहां उन्होंने जहां नेहा कक्कड़ और आदित्य नायारण को शादी के लिए आशीर्वाद दिया वहीं, वे अपने संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक भी गुए। धर्मेंद्र ने इस मौके पर अपने संघर्ष की कहानी भी सुनाई। 

PREV
17
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले दिनभर मेहनत के बाद मिल पाते थे इतने रुपए
धर्मेंद्र के सफल होने के पीछे कई संघर्ष भरी कहानियां है। आमजनों की तरह उनके लिए भी अपनी मंजिल को पाना आसान नहीं था। उन्होंने बताया- मैं अपने शुरुआती दिनों में मुंबई में खुद का घर न होने के कारण गैराज में सोया करता था।
27
उन्होंने बताया मुंबई में चाहे उस समय मेरे पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था लेकिन पैसा कमाने की चाह हमेशा मेरे अंदर रही। और इसी वजह से मैं पार्ट टाइम जॉब यानी ड्रिलिंग फर्म में काम किया करता था। इस काम के बदले मुझे मात्र 200 रुपए मिलते थे।
37
धर्मेंद्र ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया- मैं स्कूल के बाद अक्सर एक पुल के पास जाता था। यहां आकर मैं अपनी मंजिल के बारे में सोचता था। घंटों मैं यहीं बैठा रहता था।
47
जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1960 में आई फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया था।
57
धर्मेद्र के पोते यानी सन्नी देओल के बेटे करन देओल ने फिल्म में डेब्यू किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर धर्मेद्र बेटे और पोते के साथ नजर आए थे। वहीं, शो में पोते की तारीफ करते हुए धर्मेद्र ने कहा करण बहुत समझदार लड़का है। मैं चाहता हूं मेरी सारी आदते उसके अंदर आए लेकिन वह शराब न पीए।
67
पॉलिटिकल एफिडेविट के मुताबिक धर्मेंद्र और हेमा मालिनी लगभग 150 करोड़ के बंगलों के मालिक हैं। धर्मेंद्र के पास लोनावला में एक फॉर्म हाउस है, जो करीब 11 एकड़ में फैला है। इस फॉर्महाउस की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। इसके अलावा मुंबई में उनके दो बंगले भी हैं। एक बंगला जुहू में है, जिसकी कीमत करीब 90 करोड़ और दूसरा गोरेगांव में है, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ है। वहीं पत्नी हेमा मालिनी के पास मुंबई में 5 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है।
77
जब धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से 1954 में शादी की थी तो हेमा उस वक्त महज 6 साल की थीं। बाद में हेमा से उन्होंने 1980 में शादी की। ये इनकी दूसरी शादी थी, हेमा से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। वहीं प्रकाश कौर से कपल के चार बच्चे बेटे अजय सिंह (सनी देओल), विजय सिंह (बॉबी देओल) बेटियां विजेता और अजेता देओल हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories