करीना-ऐश्वर्या से करिश्मा तक, जब दुल्हन बन ये हीरोइनें दिखीं खूबसूरत, शादी में पहना था इतना महंगा लंहगा

Published : Feb 15, 2021, 01:26 PM ISTUpdated : Feb 16, 2021, 09:50 AM IST

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने भी शादी कर ली है। दीया मिर्जा सोमवार यानी 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के दौरान दीया मिर्जा लाल साड़ी में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मांग टीका, हैवी नेकलेस और बड़-बड़े झुमकों से अपने लुक को कम्प्लीट किया। बता दें कि बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेस भी जब रियल लाइफ में दुल्हन बनी थीं तो वे बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। इन एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में एक से बढ़कर एक डिजाइनर लहंगे पहने थे, जिनकी कीमत भी अच्छी खासी थी। हम आपको दुल्हन बनी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुछ ऐसे ही फोटोज दिखाने जा रहे हैं। 

PREV
19
करीना-ऐश्वर्या से करिश्मा तक, जब दुल्हन बन ये हीरोइनें दिखीं खूबसूरत, शादी में पहना था इतना महंगा लंहगा

करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर, सोनम कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण और शिल्पा शेट्टी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
 

29

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ 1-2 दिसंबर 2018 को शादी की थी। शादी में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना था। लहंगे पर ओवरऑल सीक्वंस और क्रिस्टल वर्क था, जो उसमें ब्लिंग एलिमेंट ऐड कर रहा था। इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जाती है।

39

दीपिका पादुकोण ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से 14 नवंबर, 2018 को शादी की थई। शादी में दीपिका ने डार्क रेड कलर का लहंगा पहना था। इसको यूनीक टच देने के लिए कई तरह की खास एम्ब्रॉइडरी की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने अपने परफेक्ट शादी के जोड़े के लिए करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे।

49

अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से 11 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। शादी में उन्होंने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिस पर थ्रेड से फ्लोरल और बूटियों की एम्ब्रॉइडरी की गई थी। रिपोर्ट्स में इस लहंगे की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपए बताई गई थी।

59

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से 20 अप्रैल, 2007 को शादी की थी। शादी के दिन उन्होंने गोल्डन येलो कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। कहा जाता है कि इसमें सोने के धागों का भी इस्तेमाल किया गया था। साथ ही साड़ी में Swarovski क्रिस्टल भी लगाए गए थे। ऐश्वर्या की इस स्पेशली डिजाइन साड़ी की कीमत करीब 75 लाख रुपए थी।

69

करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से 29 सितंबर, 2003 को शादी की थी। करिश्मा ने शादी में पिंक कलर का लहंगा कैरी किया था। इस लहंगे पर सिल्वर वर्क था। उन्होंने सिल्वर कलर की ही ज्वैलरी भी पहनी थी। हालांकि, शादी के 11 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। 

79

शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ 22 नवंबर, 2009 को शादी की थी। शादी में उन्होंने लाल साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। इतना ही नहीं साड़ी में Swarovski क्रिस्टल भी लगाए गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा ने अपनी ड्रीम वेडिंग पर इस ट्रेडिशनल ड्रेस को पहनने के लिए 50 लाख रुपए खर्च किए थे।

89

करीना कपूर ने सैफ अली खान से 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी। निकाह के समय करीना ने सास शर्मिला टैगोर की शादी की ड्रेस पहनी थी, लेकिन रिसेप्शन में उन्होंने मरून और बरगंडी मिक्स लहंगा पहना था। इस पर बॉर्डर और ब्लाउज पर सीक्वंस, क्रिस्टल और सिल्वर थ्रेड वर्क किया गया था। करीना के इस खास लहंगे की कीमत करीब 50 लाख रुपए थी।

99

सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई, 2018 को शादी की थी। उन्होंने शादी में ज्यादा भरी हुई एम्ब्रॉइडरी और सीक्वंस वर्क को अवॉइड किया था। उनके लाल लहंगे पर गोल्डन स्टार और कमल के फूल बनाए गए थे। सोनम के इस लहंगे की कीमत करीब 70 लाख रुपए थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories