अक्षय कुमार ने दिया नानी सास की अर्थी को कंधा, अंतिम संस्कार में शामिल हुए सनी सहित ये सेलेब्स

Published : Dec 01, 2019, 01:18 PM IST

मुंबई. डिंपल कपाड़ि‍या की मां और ट्व‍िंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़ि‍या का शनिवार देर रात निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं बेट्टी को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अक्षय कुमार की नानी सास का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को किया गया। बेट्टी की अंतिम यात्रा में अक्षय कुमार ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर सनी देओल और ऋषि कपूर विशेष रूप से मौजूद थे। इनके अलावा कपाड़िया परिवार के करीबी और रिश्तेदार भी नजर आए। बता दें नानी के साथ कम ही नजर आने वाली ट्व‍िंकल की बॉन्ड‍िंग उनके साथ काफी अच्छी थी। ट्विंकल ही नहीं अक्षय कुमार के साथ भी उनकी खास बॉन्डिंग थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेट्टी को सांस लेने में तकलीफ थी। इस परेशानी की वजह से उन्हें कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

PREV
16
अक्षय कुमार ने दिया नानी सास की अर्थी को कंधा, अंतिम संस्कार में शामिल हुए सनी सहित ये सेलेब्स
नानी सास की अंतिम यात्रा में उनकी अर्थी को कंधा देते अक्षय कुमार।
26
डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया की अंतिम यात्रा।
36
डिंपल की मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सनी देओल।
46
ऋषि कपूर भी शोक करने पहुंचे।
56
पत्नी ट्विंकल के साथ बातचीत करते अक्षय कुमार।
66
डिंपल कपाड़िया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories