कभी ऐसी दिखती थी टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी, 4 साल पहले खुद को गिफ्ट किया था करोड़ों का बंगला

मुंबई। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) 29 साल की हो गई हैं। 13 जून, 1992 को बरेली (यूपी) में जन्मी दिशा ने करियर की शुरुआत 2015 में आई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। हालांकि उन्हें सालभर बाद ही एमएस धोनी की बायोपिक 'धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी' में काम करने का मौका मिल गया। इस फिल्म के साथ ही दिशा का करियर चल निकला और उन्होंने अपने 5 साल के करियर में अब तक करीब 8 फिल्मों में काम किया है। हालांकि बावजूद इसके दिशा पाटनी की लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में दिशा का अपना घर है। उन्होंने ये अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट किया था। दिशा के इस घर का नाम 'लिटिल हट' है और इसकी कीमत 5 करोड़ रुपए के आसपास है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 12, 2021 2:43 PM IST

18
कभी ऐसी दिखती थी टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी, 4 साल पहले खुद को गिफ्ट किया था करोड़ों का बंगला

बात अगर दिशा के कार कलेक्शन की करें तो उनके पास 52 लाख रुपए की BMW 5 Series, 60 लाख की कीमत वाली Jaguar F-Pace, 56 लाख रु. की कीमत वाली Mercedes E220 और 54 लाख की Audi A6 है। इन कारों की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा है।

28

दिशा पाटनी और उनकी फैमिली मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर की रहने वाली है। हालांकि उनके पिता जगदीश पाटनी जब बरेली आ गए तो पूरा परिवार यहीं शिफ्ट हो गया। दिशा अब मुंबई के बांद्रा इलाके में 'लिटिल हट' नाम के घर में रहती हैं।

38

दिशा के पिता जगदीश पाटनी पुलिस विभाग में सीओ (विजिलेंस) की पोस्ट पर हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन खुशबू इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं। खुशबू और दिशा का एक छोटा भाई सूर्यांश है, जो अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहा है।

48

वैसे, जितनी खूबसूरत दिशा है, उतनी ही ब्यूटीफुल उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी भी हैं। खुशबू ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर रखा है। खास बात ये है कि दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ भी उनके फॉलोवर्स में शामिल हैं।

58

2011 में 12th पास करने के बाद दिशा ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां कॉलेज में हुई फेयरवेल पार्टी में दिशा को मिस कॉलेज चुना गया। इसके बाद उन्होंने मिस लखनऊ कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया। मिस लखनऊ बनने के बाद दिशा पैंटालून मॉडल में फर्स्ट रनरअप रहीं।

68

2015 में पहली बार कैडबरी डेरी मिल्क के ऐड से दिशा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद उन्होंने एक मोबाइल कंपनी के ऐड में भी काम किया।

78

2016 में दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में काम किया। दिशा अब तक एमएस धोनी, कुंगफू योगा, वेलकम टू न्यूयॉर्क, बागी 2, भारत, मलंग बागी 3 और राधे जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

88

दिशा हाल ही में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'राधे' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो आशिमा छिब्बर की एक और फिल्म केटीना में भी नजर आएंगी। दिशा ने म्यूजिक वीडियो बेफिक्रा और हर घूंघट में स्वैग में भी काम किया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos