टाइगर श्रॉफ को डेट करना चाहती है ये एक्ट्रेस, बोली कई सालों से कोशिश कर रही हूं लेकिन...

मुंबई. दिशा पाटनी इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ अपकमिंग फिल्म 'मलंग' के प्रमोशन में बिजी हैं। दिशा इस फिल्म में उनके अपोजिट लीड रोल प्ले करती दिखेंगी। इसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे फैंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिला। अब फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने और टाइगर श्रॉफ की डेटिंग की खबरों पर बात की। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2020 4:30 AM IST

19
टाइगर श्रॉफ को डेट करना चाहती है ये एक्ट्रेस, बोली कई सालों से कोशिश कर रही हूं लेकिन...
दिशा ने अपने टाइगर श्रॉफ की डेटिंग की खबरों को लेकर कहा, 'काश की ऐसा हो पाता। मैं अपनी किस्मत पिछले कई सालों से आजमा रही हूं, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रही हूं।' इसके साथ ही आदित्य रॉय कपूर ने भी दिशा से कई सवाल किए। इस दौरान उन्होंने टाइगर को इंप्रेस करने के लिए आदित्य से टिप्स भी मांगी।
29
हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेसन रखा था। इस दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल किए थे। ऐसे में एक यूजर ने टाइगर से दिशा को डेट करने को लेकर पूछा था तो इस पर टाइगर ने जवाब दिया था, 'मेरी औकात नहीं है भाई।' इसके साथ ही उन्होंने एक बंदर की इमोजी बनाई थी।
39
वहीं, कुछ समय पहले टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भाई और दिशा के रिलेशनशिप की खबरों को लेकर कहा था कि टाइगर श्रॉफ 100 प्रतिशत सिंगल हैं। जब दिशा की फिल्म भारत रिलीज होने वाली थी तो दिशा ने भी एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि टाइगर बहुत स्लो हैं। एक्ट्रेस ने उन्हें कई बार इंप्रेस करने की कोशिश की लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
49
दिशा ने कहा था कि वो टाइगर को बताया करती थीं कि उन्होंने जिमनास्टिक सीखा है और एक्ट्रेस ने एक फिल्म भी की हुई है जिसमें वो आग वाली रिंग से बाहर निकलती हैं। टाइगर इससे भी इंप्रेस नहीं हुए। दिशा ने कहा था कि अब वो इससे ज्यादा क्या करें?
59
दिशा ने इंटरव्यू में इस बात को भी कबूली थी कि वो दोनों साथ में लंच के लिए गए थे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो उनसे इंप्रेस हो गए थे तब उनके साथ लंच के लिए गए थे। एक्ट्रेस ने दोनों को ही शर्मीला बताया था।
69
बता दें, दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत फिल्म 'एमएस धोनी' से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद वो टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 2' में नजर आई थीं। यहीं से ही टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप को लेकर खबरें सामने आने लगी थी।
79
टाइगर और दिशा का साथ में कई बार डिनर पर भी स्पॉट किया गया। जिससे इनके रिलेशनशिप के कयास लगाए गए हैं। बहरहाल, दिशा पाटनी बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' के एक्टर पार्थ समथान को डेट कर चुकी हैं। हालांकि, कम समय में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
89
इस कपल के ब्रेकअप की वजह बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को माना जाता है। दरअसल, विकास और पार्थ को लेकर खबरें थी कि ये दोनों रिलेशनशिप में थे और जैसे ही इस बात का पता एक्ट्रेस को चला तो उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया था।
99
वहीं, अगर दिशा की वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी। इसे 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे' में भी नजर आएंगे।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos