Diwali Songs 2022 : ये गाने कर देंगे दिवाली की खुशियों को रोशन, देखें आपके पंसदीदा सांग

Published : Oct 20, 2022, 10:52 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, दिवाली का त्योहार नज़दीक आ गया है, देश के हर घर में इस पर्व को लेकर महीनों से तैयारियां चल रही हैं। ये हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। एक मंहीने पहले से घरों में रंगाई पुताई शुरू हो जाती है। वहीं रंगीन झालरों से पूरे घर को सजाया जाता है। वहीं इस मौके पर स्कूलों, सोसायटी में दिवाली सेलीब्रेशन शुरू हो जाता है। इस मौके पर आपके पास एक सुपर हिट दिवाली  सांग की लिस्ट तैयार होनी चाहिए।  देखिए दिवाली पार्टी  के बेहतरीन गाने....

PREV
17
Diwali Songs 2022 : ये गाने कर देंगे दिवाली की खुशियों को रोशन, देखें आपके पंसदीदा सांग

दिवाली के मौके पर घरों में रंग रोगन के साथ ही हंसी -खुशी के सांग भी सुने जाते हैं। वहीं दिवाली थीम पार्टी तो  इन गीतों के बिना पूरी नहींं होती है। 

27

हम दिल दे चुके सनम
सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक समय बेहद करीब हुआ करते थे। रोमांटिक स्टोरी पर बेस्ड फिल्म हम दिल दे चुके सनम, का सुपरहिट सांग ढोली तारो ढोल बाजे में दिवाली पर्व की भव्यता दिखाई गई है। इस गाने में राजस्थान की पृष्ठभूमि में दिवाली सेलीब्रेशन को दिखाया गया है। 
गाना देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- 
https://www.youtube.com/watch?v=4a25J3p0kVI

37

मोहब्बतें
अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, ऐश्वर्या स्टारर फिल्म मोहब्बतें मूवी का गाना पैरों में बंधन है, आज भी दिवाली फंक्शन में सबसे ज्यादा सुने जाने वाला सांग है। 
गाना देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- 
https://www.youtube.com/watch?v=bC7RmYYMqTw

47

देवदास
शाहरूख खान, ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित पर पिक्चराइज सांग 'डोला रे डोला' बेहद पॉपुलर हुआ था। इसमें दोनों एक्ट्रेसेस ने बेहतरीन डांस पेश किया था। वहीं इसमें दीपों का पर्व को पिक्चराइज़ किया गया है। 
गाना देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- 
https://www.youtube.com/watch?v=eR93sqkOLPY

57

कभी खुशी कभी गम
यशराज फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म कभी खुशी  कभी गम एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इसमें दिवाली को बेहद भव्य तरीके से फिल्माया गया है। इस मूवी का गाना बोले चूड़ियां में दिवाली पर्व को बैकग्राउंड में दिखाया गया है । 
गाना देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- 
https://www.youtube.com/watch?v=IBvg3WeqP1U

67

होम डिलीवरी
होम डिलीवरी फिल्म का हैप्पी दिवाली आज भी इस पर्व का सबसे फेवरेट सांग में शुमार किया जाता है।   इस गाने का इस्तेमाल दिवाली पार्टी में होता है। 
गाना देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- 
https://www.youtube.com/watch?v=aZj-MEqy2CM

77

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया
गोविंदा और तब्बू की मूवी आमदनी अठ्ठनी खर्चा रुपया का गाना आई है दिवाली, बेहद लोकप्रिय सांग है। इस त्यौहार पर इस सांग की बड़ी डिमांड है। 
गाना देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- 
https://www.youtube.com/watch?v=EFadWwaRDIo

ये भी पढ़ें-

इसलिए शाहरुख खान के मन्नत में नहीं होगी दिवाली पार्टी, शिल्पा शेट्टी-सोनम कपूर होस्ट करेंगे ग्रैंड बैश
इंतजार खत्म , 250 करोड़ की पठान का टीजर इस दिन होगा रिलीज, शाहरुख खान के लिए मेकर्स ने चुनी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories