मुंबई। बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस एकता कपूर (Ekta kapoor) 46 साल की हो गई हैं। 7 जून, 1975 को मुंबई में जन्मी एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) की मालकिन हैं। 17 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाली एकता कपूर ने सास-बहू वाले टीवी सीरियलों से खूब नाम कमाया। उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बने सीरियलों में 'हम पांच', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की' 'कहीं किसी रोज' और नागिन प्रमुख हैं। हालांकि, अपने करियर में उन्होंने कई फ्लॉप सीरियल भी बनाएं हैं, जिन्हें खुद एकता कभी याद नहीं करना चाहेंगी। इस पैकेज में हम बता रहे हैं एकता कपूर के ऐसे ही 10 सुपरफ्लॉप शोज के बारे में।
क्रिस्टल डिसूजा स्टारर इस शो के प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। लेकिन कहानी दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब रही थी। यह सीरियल ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया था।
210
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की सफलता के बाद एकता कपूर ने स्मृति ईरानी को लेकर ये शो बनाया था। हालांकि उनके इस शो को कामयाबी नहीं मिल सकी।
310
इकबाल खान और मोना सिंह स्टारर ये शो कब आया और कब चला गया, किसी को पता तक नहीं चला। शोज में मोना जैसी एक्ट्रेस होने के बावजूद इसे सफलता नहीं मिल पाई।
410
अमन वर्मा के अलावा इस शो में तीन-तीन एक्ट्रेस थीं, लेकिन एकता कपूर का यह शो भी सुपरफ्लॉप ही साबित हुआ।
510
वैसे तो एकता कपूर के सीरियलों में लोग रोनित रॉय को काफी पसंद करते हैं। लेकिन 'इतना करो ना मुझे प्यार' को देखने के बाद तो लोगों ने अपना सिर पीट लिया था।
610
एकता कपूर ने कवच सीरियल के दो सीजन प्रोड्यूस किए। इस शो के प्रमोशन और दूसरी चीजों पर भी काफी पैसा खर्च किया। लेकिन बावजूद इसके दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया।
710
एकता कपूर ने सोनाली बेंद्रे और अपूर्व अग्निहोत्री को लेकर यह शो बनाया था। इस शो से सोनाली ने कमबैक भी किया था। लेकिन दर्शकों के दिलों पर इसका जादू नहीं चल पाया।
810
श्वेता तिवारी के शो 'कसौटी जिंदगी के' ने टीवी इंडस्ट्री पर सालों तक अपनी धाक जमाए रखी। एकता कपूर ने जब इसके दूसरे पार्ट को रिलीज किया तो लगा कि यह पहले की तरह ही हिट होगा। लेकिन सेकंड पार्ट ने लोगों को निराश ही किया।
910
गीत हुई सबसे पराई की एक्ट्रेस दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी को लेकर एकता कपूर ने इस शो को बनाया था। हालांकि ये भी दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाया।
1010
एकता कपूर ने अपने कई शो में करण कुंद्रा को कास्ट किया है। इस शो में भी उन्होंने करण कुंद्रा के अलावा अली गोनी और दूसरे एक्टर्स को लिया, लेकिन शो अपनी धाक नहीं जमा पाया।