एक HIT को तरस रहे Ek Villain Returns के ये 3 स्टार्स, जानें पिछली 5 फिल्मों की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), दिशा पाटनी (Disha Patani),  जॉन अब्राहम (John Abraham) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म एक विलेन रिटर्न (Ek Villain Returns) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) के यह फिल्म 2014 में आई एक विलेन का सीक्वल है। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अब यह देखना मजेदार होगा कि बॉक्सऑफिस पर लगातार फ्लॉप रहे बॉलीवुड को क्या अर्जुन-दिशा और जॉन की फिल्म सहारा दे पाएगी।  वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म की लीड स्टारकास्ट यानी अर्जुन, तारा और जॉन की पिछले 5 फिल्में बॉक्सऑफिस पर फेल रही है। इन तीनों को ही एक हिट की जरूरत है। बात दिशा की करें तो उनकी आखिरी फिल्म राधे फ्लॉप रही लेकिन राधे से पहले आई फिल्में हिट रही। लेकिन ये फिल्म दिशा के दम पर नहीं बल्कि फिल्म के लीड हीरो को बदौलत सफल हुई। नीचे पढ़े अर्जुन-तारा, दिशा और जॉन का पिछले 5 साल का बॉक्सऑफिस रिपोर्ट कार्ड... 

Asianet News Hindi | / Updated: Jul 29 2022, 07:00 AM IST

19
एक HIT को तरस रहे Ek Villain Returns के ये 3 स्टार्स, जानें पिछली 5 फिल्मों की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म एक विलेन ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था और करीब 170 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, एक विलेन रिटर्न को करीब 80 करोड़ के बजट में तैयार किया है और सभी इसके परफॉर्मेंस पर नजरें गढ़ाएं बैठे है। 

29

बात अर्जुन कपूर कपूर की करें तो पिछले पांच सालों में उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया वो फ्लॉप रही। 2017 में आई  उनकी फिल्म मुबारकां एवरेज रही और फिल्म ने 55 करोड़ रुपए कमाए। वहीं 2018 से 2021 के बीच आई नमस्ते इंग्लैंड, इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड, पानीपत, संदीप और पिंकी फरार बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 

39

अर्जुन कपूर की संदीप और पिंकी फरार ने 0.35 करोड़, नमस्ते इंग्लैंड ने 8.02 करोड़, इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड ने 11.90 करोड़, पानीपत ने 34.28 करोड़ रुपए कमाए।

49

बात जॉन अब्राहम की करें तो उनकी पिछली पांच फिल्मों से एक भी सफलता का मुंह नहीं देख पाई। बता दें कि 2019 से 2022 तक में उनकी बाटला हाउस, पागलपंती, मुंबई सागा, सत्यमेव जयते 2 और अटैक जैसे फिल्में रिलीज हुई।

59

जॉन अब्राहम ही बाटला हाउट ने 87.22 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म ने ठीकठाक बिजनेस किया। लेकिन बाकी 4 फिल्में धराशाई हो गई। पागलपंती ने 33.01 करोड़, सत्यमेव जयते 2 ने 13.26 करोड़, मुंबई सागा ने 16.53 करोड़ और अटैक ने करीब 16.13 करोड़ रुपए की कमाई की।

69

कपूर खानदान की होने वाली बहू तारा सुतारिया ने अपने  4 साल के करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं दी। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना करियर शुरू करने करने वाली तारा की मरजावां, तपड़ और हीरोपंती 2 बुरी तरह से फ्लॉप रही।

79

तारा सुतारिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने 69.11 करोड़, मरजावां ने 47.78 करोड़, तपड़ ने 26.91 करोड़ और हीरोपंती 2 ने 24.45 करोड़ रुपए की कमाई की। एक विलेन रिटर्न तारा के करियर की पांचवीं फिल्म है। 
 

89

दिशा पाटनी ने चाहे हिट फिल्मों में काम किया हो लेकिन ये फिल्में उनकी वजह से नहीं बल्कि लीड हीरोज की वजह सफल रही। 2018 से 2021 तक वे बागी 2, भारत, मलंग और राधे में नजर आई। इसमें राधे को छोड़कर उनकी बाकी फिल्में करीब-करीब हिट रही। उनकी फिल्म बागी 2 ने 164 .38 करोड़, भारत ने 325 करोड़, मलंग ने 58.99 करोड़ कमाए। 
 

99

एक विलेन रिटर्न का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे है। सस्पेंस-थ्रिलर से भरी इस फिल्म में काम करने के लिए जॉन अब्राहम को सबसे ज्यादा फीस 6 करोड़ रुपए मिले। अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी को 4-4 करोड़ रुपए। वहीं तारा को 2 करोड़ रुपए फीस मिली।

 

ये भी पढ़ें
लगातार 9 बार फेल होने के बाद क्या ये फिल्म बचा पाएगी अर्जुन कपूर की इज्जत, करियर में दी सिर्फ 4 HIT

जानें कौन है वो शख्स जिसने खिंची रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें, इतने घंटे लगे थे इस फोटोशूट में

ये हैं अक्षय कुमार की खूबसूरत साली, ऐसे दिखते हैं साढू भाई, जानें कहां-क्या कर रही राजेश खन्ना की बेट

40 रीटेक में पूरा किया था अमजद खान ने महज 3 शब्द का डायलॉग, एक बुरी लत के हो गए थे शिकार

लगातार फ्लॉप अक्षय कुमार भी भारी पड़े रणबीर कपूर पर, वीकेंड कलेक्शन में फिसड्डी साबित हुई शमशेरा

करोड़ों फीस लेने के बाद भी बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप ये सुपरस्टार्स, चौथे नंबर वाला तो हुआ लगातार 3 बार फेल

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos