विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा, 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर का ऐसा रहा रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, Fatwa against Vivek Agnihotri ।  विवेक रंजन अग्निहोत्री ( Vivek Ranjan Agnihotri ) बॉलीवुड के फियरलेस फिल्म मेकर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं । उन्हें लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।  विवेक की लास्ट रिलीज़  'द कश्मीर फाइल्स' ( The Kashmir Files ) में कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार की सच्चाई को पेश किया गया था। ये इस साल मेगा सुपरहिट फिल्म साबित हुई है। वहीं इसे क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। हालांकि भारत में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इज़रायल के जूरी मेंबर ने इस मूवी को वल्गर और प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था।  वहीं अब देश में ही विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। देखें  इस पर फिल्म मेकर  का रिएक्शन....  

Rupesh Sahu | Published : Dec 23, 2022 2:09 PM IST / Updated: Dec 23 2022, 07:50 PM IST

17
 विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा, 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर का ऐसा रहा रिएक्शन

 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार और सपोर्ट मिला है। हालांकि इस फिल्म के खिलाफ तब भी बयानबाजी हुई थी। फिल्म कश्मीर फाइल्स अभिव्यक्ति की आजादी की मिसाल पेश करती है। लेकिन, अब इससे इतर फिल्म निर्माता के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।

27

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेते हुए, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर किया है । वीडियो में वह पुलिस और सरकारी अधिकारियों की प्रोटेक्शन में  दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे हैं।

37

विवेक ने कैप्शन में लिखा, "कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। एक हिंदू बहुसंख्यक देश में। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, हा ! #ImprisonedInOwnCountry #Fatwa"।

47

द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है। यह  फिल्म 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। 

57

विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली जैसी दस से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी।

67

फिल्म वैक्सीन वॉर को आई एम बुद्धा फाउंडेशन बैनर के तहत निर्माण किया जा रहा है। इसे विवेक अग्निहोत्री की पत्नी  पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। 
 

77
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos