जानिए 'Shamshera' से पहले पुराने दौर में सेट किन फिल्मों में एक्ट्रेसेस ने निभाया बोल्ड किरदार

Published : Jun 25, 2022, 12:37 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शुक्रवार को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) स्टारर फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) का ट्रेलर रिलीज हुआ। 18वीं सदी में सेट इस फिल्म की कहानी एक डकैत की है जो गुलामों को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़वाता है। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि 18वीं सदी की कहानी होने के बावजूद भी फिल्म में वाणी कपूर को ग्लैमरस अंदाज में दिखाया गया है। हालांकि यह ऐसी पहली पीरियड फिल्म नहीं है, इससे पहले भी ऐसी कई पीरियड फिल्में आईं हैं जिनमें एक्टेसेस को ग्लैमरस अंदाज में पेश किया गया है। हम आपको ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...

PREV
15
जानिए 'Shamshera' से पहले पुराने दौर में सेट किन फिल्मों में एक्ट्रेसेस ने निभाया बोल्ड किरदार

1. बाहुबली पार्ट 1- तमन्ना भाटिया
2015 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' की कहानी पौराणिक काल में सेट थी। प्रभास स्टारर इस फिल्म में एक्ट्रेस तमन्ना ने अवंतिका नाम की एक योद्धा का किरदार निभाया था। फिल्म के एक गाने में उन्हें बेहद बोल्ड अंदाज में पेश किया गया था। फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

25

2. मोहंजोदारो - पूजा हेगड़े
2016 में रिलीज हुई पीरियड एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'मोहंजोदारो' को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। सिन्धु घाटी सभ्यता को पेश करती इस फिल्म की कहानी 3300-2500 ईसा पूर्व में सेट थी। फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट पूजा हेगड़े बेहद ग्लैमरस लुक में दिखी थीं। इतना ही नहीं दोनों के बीच एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया था। कई वजहों से चर्चा में रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

35

3. अशोका - करीना कपूर 
2001 में रिलीज हुई शाहरुख खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'अशोका' की कहानी 261 ईसा पूर्व में सेट थी। फिल्म में करीना कपूर बेहद बोल्ड अवतार में नजर आई थीं। संतोष सिवान निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी कौरवकी का किरदार निभाया था जो कि अशोक की प्रेमिका थीं। हालांकि, सम्राट अशोक पर बेस्ड इस फिल्म में उनका किरदार काल्पनिक बताया गया था। 

45

4. डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी - स्वास्तिका मुखर्जी 
1942 के दौर में सेट फिल्म 'डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी' 2015 में रिलीज हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत स्टारर इस फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी ने अंगूरी देवी का बेहद बोल्ड रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके बाथ टब सीन्स भी थे। फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा था पर कमर्शियली यह हिट साबित नहीं हुई थी। मेकर्स सुशांत को लेकर इसके सीक्वल की प्लानिंग कर रहे थे पर उनके निधन के बाद से यह प्लान भी अधर में है।

55

5. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - कटरीना कैफ
1795 के दौर में सेट आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कटरीना कैफ ने सुरैया नाम की डांसर और परफॉर्मर का रोल प्ले किया था। उनके इस रोल की मदद से ही मेकर्स ने फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाया था। हालांकि, इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद भी यह फिल्म फ्लॉप हुई थी और वजह इसकी कमजोर कहानी मानी गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories