रत्ना पाठक
एक्ट्रेस और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की पत्नी रत्ना पाठक (Ratna Pathak) ने इस हफ्ते एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ जैसा व्रत रखने में यकीन नहीं रखतीं। ऐसा उन्होंने तब कहा जब वे भारत में महिलाओं की हालत के बारे में बात कर रही थीं। उनके मुताबिक़, यहां के लोग और ज्यादा अंधविश्वासी हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने देश की तुलता सऊदी अरब से करते हुए कहा, 'सऊदी अरब में महिलाओं का क्या स्कोप है? क्या हम सऊदी अरब की तरह बनना चाहते हैं? और हम बन जाएंगे, क्योंकि हमारे लिए यह ज्यादा सुविधाजनक हैं।' इस बयान पर खूब विवाद हुआ।