अनिल कपूर का खर्च उठाती थी गर्लफ्रेंड, मुंबई में राज कपूर के गैराज में रहते थे मिस्टर इंडिया

Published : Dec 24, 2022, 08:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । अनिल कपूर (Anil Kapoor) 66 साल के हो गए हैं। सोनम कपूर के पापा का जन्म 24 दिसंबर, 1956 को मुंबई में हुआ था। वे बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं ।   अनिल ने साल 1983 में रिलीज़ हुई 'वो सात दिन' फिल्म से डेब्यू किया था । इसमें पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure)  के साथ उनकी जोड़ी बहुत पसंद की गई थी । हालांकि वे रियल लाइफ में अपना लाइफ पार्टनर चुन चुके थे।  अनिल कपूर के स्ट्रगल के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड सुनीता उनका फाइनेंसली सपोर्ट करती थीं। देखें कैसे दोनों करीब आए, किस तरह अपने बॉय फ्रेंड की मदद करती थी सुनीता....  

PREV
17
अनिल कपूर का खर्च उठाती थी गर्लफ्रेंड, मुंबई में राज कपूर के गैराज में रहते थे मिस्टर इंडिया

अनिल कपूर की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है। वे अपनी स्ट्रगल के दौरान सुनीता से बेइंतहा मोहब्बत करने लगे थे । वहीं सुनीता अपने बॉयफ्रेंड की माली हालत को जानती थीं, वे अक्सर अनिल कपूर को फिल्म स्टूडियो के लिए टैक्सी का किराया दिया करती थी।

27

अनिल कपूर जहां अपनी पहली फिल्म के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, वहीं उस दौरान सुनीता मॉडलिंग में जाना पहचाना चेहरा बन चुकी थीं । 

37

अनिल कपूर से मुलाकात के बाद सुनीता ने अपना लैंड लाइन नंबर दे दिया था । काम के सिलसिले में बात होते होते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। 

47

अनिल कपूर को 'वो सात दिन' में लीड रोल ऑफर हुआ था । ये फिल्म उस साल की बड़ी  हिट साबित हुई थी, लेकिन अनिल कपूर का स्ट्रगल इसके बाद भी जारी रहा। इससे पहले उमेश मेहरा की मूवी हमारे तुम्हारे उनकी पहली फिल्म थी। 

57

अनिल कपूर की अगली फिल्म मशाल साल 1984 में आई थी । इसकी रिलीज़ के बाद अनिल कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल सुनीता से शादी करने का मन बना लिया था । सुभाष घई की फिल्म मेरी जंग को साइन करने के बाद अनिल कपूर ने  सुनीता ने शादी कर ली थी।  

67

 अनिल कपूर के स्ट्रगल के दिनों के बारे में एक बात और  काफी फेमस है। मुंबई में अपने स्ट्रगल के दिनों में अनिल कपूर  राज कपूर के गैराज में रहा करते थे। दरअसल  अनिल के  पिता सुरेंद्र कपूर और रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर के चचरे भाई हैं । 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories