सूट-सलवार,बालों में चोटी कर देसी गर्ल स्टाइल में क्रिकेट खेलती दिखी श्रीदेवी की बेटी, वीडियो वायरल

Published : Jan 31, 2021, 12:53 PM IST

मुंबई. दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग में चंडीगढ़ हैं। उनका एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें वो पैकअप के बाद टीम के लोगों के साथ क्रिकेट खेलती दिखाई दे रही हैं। इसमें जाह्नवी सूट-सलवार और चोटी में देसी गर्ल स्टाइल में नजर आ रही हैं। बता दें कि किसानों के प्रदर्शन की वजह से इस फिल्म की शूटिंग में बार-बार दिक्कत आ रही है। किसानों ने सेट पर जाकर किया था विरोध... 

PREV
16
सूट-सलवार,बालों में चोटी कर देसी गर्ल स्टाइल में क्रिकेट खेलती दिखी श्रीदेवी की बेटी, वीडियो वायरल

बीते दिनों किसानों के प्रदर्शन के चलते मेकर्स को फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ लोगों ने सेट्स पर जाकर जाह्नवी वापस जाओ के नारे भी लगाए थे।  

26

इसके अलावा खबर है कि एक बार फिर से कुछ किसान सेट्स पर पहुंचे और कृषि कानून के विरोध में जाह्नवी का स्टेटमेंट मांगने लगे थे। इसके बाद कुछ देर के लिए फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। 

36

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोटेस्ट कर रहे किसानों ने कहा कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को उन किसानों के सपोर्ट में बयान देना चाहिए, जो नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

46

फिल्म 'गुड लक जेरी' को सिद्धार्थ सेनगुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें जान्हवी के साथ दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी हैं।

56

इसके अलावा जाह्नवी पिछले दिनों 'दोस्ताना 2' को लेकर भी चर्चा में रही थीं। इसकी शूटिंग को भी रोक दिया गया है। इसकी शूटिंग लंदन में की जानी थी। कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण वहां लॉकडाउन लगा है। इसके चलते फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। 
 

66

वहीं, इन दिनों खबरें हैं कि जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories