Published : Sep 17, 2022, 10:19 AM ISTUpdated : Sep 17, 2022, 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. Nia Sharma Birthday: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में यह बयान देकर सबको चौंका दिया था कि वे खूबसूरत पैदा नहीं हुई थीं और घंटों खुद को आईने में देखकर रोया करती थी कि वे ऐसी क्यों दिखती हैं। 17 सितंबर को निया अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। 2010 में 'काली: एक अग्निपरीक्षा' जैसे टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली निया इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अंदर जबरदस्त बदलाव किए हैं। इन दिनों 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रहीं निया की अगर 12 साल पुरानी तस्वीर देखेंगे तो यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये निया हैं। तो चलिए इस खबर में हम आपको दिखाते हैं कि साल-दर-साल निया ने खुद को कितना बदला...
17 सितंबर, 1990 को दिल्ली में जन्मीं एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) इस शनिवार को 32 साल की हो चुकी हैं। निया ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में आशुतोष राणा स्टारर टीवी शो 'काली' से की थी।
210
इसके बाद वे क्रिस्टल डिसूजा के साथ 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं। यह शो काफी सक्सेसफुल रहा। इसके बाद वे 'जमाई राजा' और 'नागिन' जैसे हिट शोज में भी नजर आईं।
310
आज भले ही निया को टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक माना जाता हो पर यह बदलाव रातोंरात नहीं आया। एक वक्त था जब सीधी सादी दिखने वाली निया खुद को देखकर रोती थीं। इसके बाद उन्होंने खुद को ट्रांसफॉर्म किया। मेकअप करना सीखा और खुद को ग्रू किया।
410
निया शर्मा को अपने सांवले रंग के कारण कई बार नस्लवाद का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, वे कभी भी इसको लेकर चिंतित नहीं थी। उन्होंने इसे असेप्ट किया और खुद को बेहतर बनाया। एक इंटरव्यू में निया ने कहा था कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने कभी किसी डॉक्टर के पास जाकर यह नहीं कहा कि मुझे खूबसूरत बना दीजिए।
510
निया ने इतने सालों में जो ट्रांसफॉर्मेशन किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। अब निया अक्सर ही अपने किलर लुक्स से फैंस के दिलों पर कहर ढाती हैं।
610
कभी किसी दौर में अपने सांवलेपन को लेकर रिजेक्शन झेलनी वाली निया को 2016 में ब्रिटिश बेस्ड ईस्टर्न आई न्यूजपेपर की टॉप 50 सेक्सीएस्ट एशियन वुमन लिस्ट में निया का नाम नंबर 3 पर रहा। वहीं 2017 में नंबर 2 पर पहुंचीं। इसके बाद से निया ने जो खुद में बदलाव किए उनके लिए वे आज तक पहचानी जाती हैं।
710
हालांकि, इसी बीच निया कई तरह के विवादों में भी रहीं। उन्होंने दो वेब सीरीज कीं और दोनों में ही जमकर किसिंग सीन दिए। इतना ही नहीं 2020 में अपने बर्थडे पर निया ने ऐसा केक कट किया जिस पर मर्दों के प्राइवेट पार्ट का शेप बना हुआ था। इसे देखकर फैंस को बहुत गुस्सा आया और इसके लिए निया को खूब ट्रोल किया गया था।
810
टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी 2020 की लिस्ट में निया दूसरे नंबर पर रहीं। आज वे सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।
910
आज निया इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी हैं। वे सिर्फ अपने बोल्ड अंदाज के चलते नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कई शोज में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ होती है।
1010
आज 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रहीं निया का नाम टीवी की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में शामिल है। एक्टिंग के अलावा निया अपने बोल्ड लुक्स, फैशन सेंस की वजह से छाई रहती हैं। हालांकि, इसे लेकर वे कई बार ट्रोल भी होती हैं पर चर्चा में बनी रहती हैं।