स्वीमिंग पूल में छलांग मारकर मलाइका अरोड़ा ने 2020 को कहा गुडबाय, अर्जुन संग किया 2021 का स्वागत

मुंबई. साल 2020 खत्म हो चुका है और नए साल 2021 का आगाज हो चुका है। इस मौके पर पूरी दुनिया जश्न में डूबी है। वहीं, सेलेब्स भी नए साल के जश्न में डूबे में हैं। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अलग अंदाज में 2020 को अलविदा कहा है और नए साल का स्वागत किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर अपनी स्वीमिंग पूल से ग्रीन कलर की बिकनी में फोटो शेयर की है और नए साल का स्वागत किया। नए साल से एक्ट्रेस जताई उम्मीद...

Asianet News Hindi | Published : Jan 1, 2021 7:52 AM IST

17
स्वीमिंग पूल में छलांग मारकर मलाइका अरोड़ा ने 2020 को कहा गुडबाय, अर्जुन संग किया 2021 का स्वागत

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उससे साफ जाहिर है कि उन्होंने कापी जोश में 2020 को गुडबाय किया है। उससे ज्यादा उन्होंने एक्साइटमेंट के साथ नए साल का स्वागत किया है। उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके 2021 का आगाज किया है। 

27

इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर स्वीमिंग पूल से भी शेयर की है, जिसमें वो  छलांग लगाते दिखी हैं। उसे शेयर करने के साथ ही मलाइका ने कैप्शन में 2021 से उम्मीद जताते हुए लिखा, 'गुडबाय 2020, भगवान से प्रार्थना और आशा है कि 2021 शानदार हो। हैप्पी न्यू ईयर।'

37

इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उसमें वो उनके कंधे पर हाथ रखकर बैठे नजर आ रही हैं। उसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'यह नई भोर है, नया दिन है, यह नया साल है 2021'। साथ में हमेशा आभारी होने का हैशटैग भी दिया है।

47

बता दें, मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा वकेशन पर हैं। वहां पर उनके साथ अर्जुन कपूर, करण जौहर जैसे सितारे हैं। उन्होंने गोवा में ही नए साल का स्वागत किया। 

57

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर साथ में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं। दोनों लॉकडाउन में भी एक साथ रह रहे थे और जब कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे तब भी वो दोनों साथ में ही क्वारंटीन थे। 

67

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो हमेशा ही अर्जुन कपूर के साथ रहना चाहती हैं। हालांकि, इस दौरान मलाइका ने किसी का भी नाम नहीं लिया था बस कहा था कि वो लॉकडाउन में एक बेहतरीन एक्टर के साथ क्वारंटीन थीं। 

77

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos